यात्रा और खान-पान

क्या आप गलत समय पर लंच और डिनर करते हैं

लंच और डिनर – आजकल के इस भागदौड़ भरे दौर में हम अपने शरीर और अपने समय के बीच तालमेल बिठाने में नाकामयाब हो रहे है,

जिसका असर लगातार हमारे शरीर पर देखने को मिलता है। इन्हीं की देन कई बार हम कई तरह की बड़ी बिमारियों के शिकार भी हो जाते है। हमारे समय और खाने के बीच के इसी बिगड़ते तालमेल के चलते हमारे स्वास्थ्य खतरों के बारे में कई बार आगाह किया जा चुका है। एक रिसर्च के मुताबिक फिट, हेल्दी और स्लीम बने रहने का राज खाने-पीने की टाइमिंग में छिपा है। इसलिए यदि आप स्वस्थ और स्लीम दोनों ही रहना चाहते है तो ये बेहद जरूरी है कि आप ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर टाइम पर ही करें।

लंच और डिनर के लिए एक बहुत पुरानी कहावत है शंहशाह की तरह नाश्ता करो, राजकुमार की तरह दोपहर का भोजन करो और रात का भोजन एक कंगाल व्यक्ति की तरह करों…

ये मात्र एक कहावत नहीं, बल्कि अच्छें स्वास्थ का एकलौता वो फॉर्मूला है, जिसका कोई और तोड़ नहीं।

एक अच्छें स्वास्थ्य और स्लीम शरीर के लिए जरूरी है शहंशाही ब्रेकफास्ट

क्या आप आए दिन ब्रेकफास्ट किए बिना ही घर से निकलते है? और अगर हां… तो ऐसा कितनी बार हुआ है?… आप ने कितनी बार तीन बजे के बाद लंच किया है? या फिर कही ऐसा तो नही की लंच किया ही नही।

इस कहावत के पहले फॉर्मले के शहंशाही लंच को लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि शहंशाही लंच यानि फल-फ्रूट दूध-दही जूस आदि लंच में लेना बेहद जरूरी है। इससे आपके दिन की शुरूआत काफी चुस्ती फुर्ती भरी होती है।

ब्रेकफास्ट का सही समय

उठने के बाद करीब आधे घंटे से लेकर एक घंटे के अंदर ही आपकों ब्रेकफास्ट कर लेना चाहिए। यानि सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच।

राजकुमारों वाला लंच

इसका अर्थ है कि दोपहर का खाना हमे हमेशा भरपूर मात्रा और साथ ही पौष्टिक खाना चाहिए। हमारा दोपहर का खाना भरपूर होना इसलिए जरूरी है, क्योकि हम सुबह से मेहनत कर रहे होते है और यह कम्र शाम तक चलने वाला होता है।

लंच करने का सही समय

दोपहर करीब 12 बजे से 1 बजे के बीच हमे लंच कर लेना चाहिए। यह लंच करने का आइडियल समय होता है। साथ ही यह बात भी ध्यान रखने वाली होती है कि आपके ब्रेकफास्ट और लंच के बीच करीब 4 घंटों का अतंर हो।

रात का खाना कंगाल का

जी हां आपके पास कितना भी पैसा, दौलत आदि क्यों ना हो, लेकिन रात का खाना हमेशा एक कंगाल की ही तरह करें। क्योकि रात को आप सोते है, आपके शरीर का कोई भी अंग किसी भी तरह की कोई क्रिया नहीं करता। इसलिए ये बेहद जरूरी है कि आप हल्का खाना खाये, जितना आपके शरीर के लिए आवश्यक हो।

डिनर का सही समय

शाम करीब 7 बजे से 9 बजे के बीच में डिनर कर लेना एक स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरूरी है। डिनर के समय इस बात का खासा ध्यान रखे कि आपके डिनर और सोने के समय के बीच कम से कम तीन घंटो का गैप जरूर हो।

 

Kavita Tiwari

Share
Published by
Kavita Tiwari

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago