विशेष

चमगादड़ों के साथ रहती है ये महिला, मानती है अपने परिवार का हिस्सा

चमगादड़ों के साथ रहना – पूरे देश में इस वक्त निपाह वायरस का आतंक फैला हुआ है।

केरल में इस वायरस से कईं लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है। इसकी वजह चमगादड़ों को माना जा रहा है लिहाजा इस समय चमगादड़ों के नाम से भी लोगों को डर लग रहा है लेकिन एक ऐसी भी महिला हैं जो चमगादड़ों को अपने परिवार का सदस्य मानती है और एक दो नहीं बल्कि पूरे 2000 चमगादड़ों के साथ रहती हैं।

हो सकता है आपको ये बात पढ़ने में अजीब लग रही हो या फिर आपके लिए इस बात पर विश्वास करना मुश्किल हो, लेकिन ये बात एकदम सच है।  गुजरात के एक गांव में रहने वाली 74 वर्ष की बुज़ुर्ग महिला 2,000 चमगादड़ों के साथ बिना किसी डर के रह रह रही हैं। ये सारे चमगादड़ कईं सालों से इनके साथी हैं और इनका कहना है कि यही इनका परिवार हैं।

जानकारी के अनुसार, इस उम्ररसीदा महिला का नाम शांताबेन प्रजापति है। ये राजपुर नामक गांव में रहती हैं और अपने चमगादड़ प्रेम की वजह से आस-पास के गांवों में भी चर्चा का विषय हैं। आस-पास के लोग इन्हे चमचिड़ियावाला यानी की चमगादड़ों के साथ रहने वाली बा के नाम से जानते और बुलाते हैं।

अपने पति की मौत, बेटियों की शादी और बेटे के मुंबई में सेटल हो जाने के बाद से शांताबेन पूरी तरह से अकेली हो गईं थी और तब से ये चमगादड़ ही उनके साथी हैं। वो बताती हैं कि जब से उन्होने आंगन में खाना बनाना और सोना शुरू किया तब से धीरे-धीरे चमगादड़ों की संख्या बढ़ती गई। आज आलम ये है कि इनके कमरे की चारों दीवारों और घर की ऊपरी मंजिल पर चमगादड़ों का डेरा है पर शांताबेन को इस बात से कोई दिक्कत नहीं है।

उन्हे निपाह वायरस के बारे में भी जानकारी है और ये भी पता है कि ये खतरनाक वायरस चमगादड़ों से फैल रहा है लेकिन उनके दिल में इस बात को लेकर कोई डर नहीं है बल्कि उन्हे इस बात का पूरा भरोसा है कि ये चमगादड़ उन्हे किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।

अपने पति के मौत के बाद शांताबेन ने बड़ी मेहनत और जतन के साथ अपनी बेटियों की शादी की और बेटे को इस काबिल बनाया कि वो आज मुंबई में काम कर रहा है लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर वो पूरी तरह से अकेली है और उनके इस अकेलेपन को ये चमगादड़ बांट रहे हैं। चमगादड़ों की लीद से जो बदबू आती है उसे दूर करने के लिए शांताबेन घर में नीम और कपूर जलाती हैं। शांताबेन इन चमगादड़ों को हटाने के पूरी तरह से खिलाफ हैं। उनका कहना है कि ये आए भी खुद थे और जब इन्हे जाना होगा तो चले भी खुद जाएंगे। वो इनके भविष्य का फैसला नहीं कर सकती।

जहां, एक तरफ ये कहानी काफी विचित्र है, तो वही दूसरी तरफ ये शांताबेन के अकेलेपन की भी गवाही देती है। उम्र के इस पड़ाव पर जब इंसान अपने परिवार के साथ रहना चाहता है, वो इन चमगादड़ों को अपना परिवार मान रही हैं, ये बात ही अपने आप में काफी कुछ कहती है।

 

Deepika Bhatnagar

Share
Published by
Deepika Bhatnagar

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago