विदेश

भूख से तड़प रहा है सबसे सुंदर महिलाओं का देश

वेनेजुएला संकट – खूबसूरत चेहरे और चीजें हमेशा आकर्षित करती हैं।

शायद ही दुनिया में ऐसा कोई इंसान होगा जो खूबसूरत लड़कियों को देखकर अपनी नज़रें फेर ले। हर देश और राज्‍य में खूबसूरत महिलाओं का पैमाना और स्‍तर अलग होता है। कहीं महिलाओं की खूबसूरती को उनके गोरे रंग से आंका जाता है तो कहीं गुणों और समझदारी को असली खूबसूरती का आधार माना जाता है।

आपने हमेशा यही सुना होगा कि भारत की लड़कियों की खूबसूरती दुनियाभर में मशहूर है लेकिन भारत के अलावा एक और देश है जो अपनी यहां की लड़कियों की सुंदरता के लिए पूरे जहां में मशहूर है लेकिन आपको जानकर बहुत दुख होगा कि सबसे सुंदर महिलाओं के इस देश के लोग आज दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं।

आइए जानते हैं इस देश के बारे में…

तेल का भंडार

जिस देश की हम बात कर रहे हैं वहां पर तेल का बहुत बड़ा भंडार है और यहां की लड़कियों को सबसे सुंदर माना जाता है। इनकी खूबसूरती की पूरी दुनिया दीवानी है। तेल के भंडार कहे जाने वाले इस देश की अब इतनी बुरी हालत हो गई है कि यहां पर लोगों के पास खाने तक के पैसे नहीं बचे हैं।

क्‍या है इस देश का नाम

दोस्‍तों, इस देश का नाम वेनेजुएला है। जी हां, यहां पर खूबसूरत महिलाओं के साथ-साथ तेल का भंडार भी है लेकिन फिर भी ये देश आज दाने-दाने को मोहताज हो गया है। यहां पर लोगों की हालत बहुत दयनीय हो चुकी है और आप मानें या ना मानें लेकिन इनकी इस हालत की वजह वही है जिससे पूरी दुनिया डरती है।

क्‍या है कंगाली की वजह

खबरों की मानें तो वेनेजुएला को ये दिन अमेरिका की वजह से देखने पड़ रहे हैं। इस देश ने अमेरिका से दुश्‍मनी मोल ले ली जिसकी वजह से इस पर कंगाली छा गई है। वेनेजुएला संकट – भारत की मुद्रा के हिसाब से वेनेजुएला में पेट्रोल पचास पैसे प्रति लीटर मिलता है। इसका मतलब है कि आप एक रुपए में दो लीटर पेट्रोल खरीद सकते हैं। अमेरिका के दबाव की वजह से ओपेक देशों ने वेनेजुएला से मुंह मोड़ लिया है और इस वजह से इतना सस्‍ता पेट्रोल होने पर भी कोई यहां से पेट्रोल आयात नहीं करना चाहता है। अगर कोई देश वेनेजुएला के साथ व्‍यापारिक संबंध बनाएगा तो इसका सीधा मतलब होगा कि वो अमेरिका से दुश्‍मनी ले रहा है और अमेरिका सुप्रीम पॉवर है जो किसी भी नष्‍ट कर सकती है।

सबसे ज्‍यादा‍ मिस वर्ल्‍ड का खिताब

इस देश की महिलाओं ने अपनी खूबसूरती और टैलेंट के दम पर सबसे ज्‍यादा मिस वर्ल्‍ड और यूनिवर्स के खिताब अपने नाम किए हैं। आज इस देश के हालात ऐसे हो गए हैं कि इनके पास दो वक्‍त की रोटी खाने तक के पैसे नहीं हैं। यहां पर एक वक्‍त की रोटी के लिए भी बोरी भरकर नोट ले जाने पड़ते हैं।

अब वेनेजुएला संकट के हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि यहां पर लोग किसी काम के बदले पैसों की जगह रोटी मांग रहे हैं। इसके हालात देखकर मानवता शर्मसार हो जाती है।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago