बॉलीवुड

संजय दत्त की 308 गर्लफ्रेंड में हैं हैरान कर देने वाले नाम, आप भी देखें लिस्‍ट

संजय दत्त की गर्लफ्रेंड्स – जल्‍द ही संजय दत्त की लाइफ के ऊपर बनी फिल्‍म संजू रिलीज़ होने वाली है।

इस मूवी से संजय दत्त की लाइफ के कई राज़ खुलने वाले हैं। संजय दत्त को नशे की लत थी और वो जेल भी जा चुके हैं, ये बात तो सभी जानते हैं लेकिन अब उनकी निजी जिंदगी से भी पर्दा उठने वाला है।

इस फिल्‍म में संजय की लव लाइफ के खूब चर्चे हैं।

वैसे तो संजय दत्त एक प्‍लेब्‍वॉय के रूप में बहुत फेमस रहे हैं और उन्‍होंने खुद बताया कि उनकी 308 गर्लफ्रेंड्स थीं लेकिन इन सब में उन मशहूर महिलाओं का नाम भी है जिन्‍हें जानकर बॉलीवुड तो क्‍या पूरी दुनिया हैरान रह गई।

आज हम आपको संजय दत्त की गर्लफ्रेंड्स की लिस्‍ट में से कुछ एक्‍ट्रेसेस के नाम के बारे में बताने जा रहे हैं।

१ – टीना मुनीम

संजय ने अपनी डेब्‍यू फिल्‍म टीना के साथ ही की थी। फिल्‍म रॉकी से दोनों के रिश्‍ते की शुरुआत हुई और खबर तो दोनों की शादी की भी आई थी। इसके बाद संजय को नशे की आदत लग गई और दोनों का रिश्‍ता खत्‍म हो गया।

२ – ऋचा शर्मा

आग ही आग फिल्‍म की शूटिंग के दौरान संजय की मुलाकात ऋख से हुई थी। दोनों ने 1987 में शादी कर ली। इनकी एक बेटी त्रिशाला भी है। दोनों के अलग होने के बाद ऋचा की कैंसर से मौत हो गई।

३ – माधुरी दीक्षित

खबरों की मानें तो कई फिल्‍मों में एकसाथ काम करने की वजह से माधुरी और संजय के बीच नज़दीकियां काफी बढ़ गईं थीं। यहां तक कि दोनों ने शादी तक करने का फैसला कर लिया था। संजय के पहले से शादीशुदा होने की वजह से माधुरी के पिता तैयार नहीं हुए। 1993 में मुंबई ब्‍लास्‍ट में संजय का नाम भी आया और बस इसके बाद ही माधुरी ने संजय से दूरियां बनानी शुरु कर दीं।

४ – रिया पिल्‍लई

माधुरी से अलग होने के बाद संजय का रिश्‍ता मॉडल रिया पिल्‍लई से हुआ। दोनों ने साल 1998 में शादी कर ली लेकिन ये रिश्‍ता भी नहीं चल पाया। रिया ने संजय को कई बार गैर म‍हिलाओं के साथ पकड़ा और इसी वजह से दोनों ने 2005 में तलाक ले लिया।

५ – लीजा रे

अभिनेत्री लीजा रे और संजय के अफेयर की बात भी कही जाती है। मुंबई ब्‍लास्‍ट में फंसने के बाद संजय बहुत अवसाद में थे और उस समय उनका सहारा बनीं लीजा रे। दोनों को कई बार साथ देखा गया लेकिन इनका रिश्‍ता ज्‍यादा नहीं चल सका।

६ – रेखा

आपको जानकर हैरानी होगी कि संजू बाबा का अफेयर दीवा रेखा से भी रह चुका है। मीडिया और बॉलीवुछ दोनों ही जगह इन दोनों के रिश्‍ते की खबरें आम थीं। खबरों की मानें तो रेखा संजय के नाम का सिंदूर तक लगाती थीं। हालांकि ऐसा कुछ नहीं था। दोनों की शादी की खबरें भी आने लगीं थी और एक निजी समरोह में इन्‍हें साथ भी देखा गया। लेकिन ये रिश्‍ता भी खत्‍म हो गया।

ये थी संजय दत्त की गर्लफ्रेंड्स – इसके बाद संजय दत्त ने मान्‍यता से शादी कर ली। मान्‍यता से संजय के तीन बच्‍चे हैं और अब दोनों की शादीशुदा जिंदगी खुशहाल चल रही है।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago