इतिहास

बेटी को सदमे से बचाने के लिए नेहरू ने नहीं की थी दूसरी शादी पर सबसे बड़े आशिकबाज़ थे

आधुनिक भारत की नींव रखने वाले पहले प्रधानमंत्री थे पंडित नेहरुजी। पंडित नेहरुजी का राजनीतिक जीवन बहुत सफल रहा लेकिन उनके निजी जीवन में बहुत उथल-पुथल देखी गई।

पंडित नेहरुजी की पत्‍नी का देहांत 1936 में हो गया था और इसके बाद नेहरू का नाम कई महिलाओं से जोड़ा गया।

इनमें देश के आखिरी वायसराय की पत्‍नी एडविना माउंटबेटन भी थीं। वो दोनों करीबी दोस्‍त थे और ये बात किसी से छिपी नहीं थी लेकिन ये दावा किया जाता रहा है कि उनके बीच दोस्‍ती से ज्‍यादा कुछ था। दावा तो ये भी किया जाता है कि जिन्‍ना भी एडविना पर जान देते थे और तीनों के बीच लव ट्राएंगल चल रहा था।

भारत की नाइटेंगल की बेटी के साथ भी जुड़ा नाम

एडविना के अलावा भारत की नाइटेंगल कही जाने वाली सरोजिनी नायडू की बेटी पद्मजा नायडू के साथ भी नेहरू जी के खास रिश्‍ते बताए जाते हैं।

मां की मौत के बाद इंदिरा गांधी बहुत दुखी रहने लगी थीं। कहा जाता है कि नेहरू ने पद्मजा से इसलिए शादी नहीं की ताकि इंदिरा को और मानसिक ठेस ना पहुंचे। ये बात खुद नेहरू की कहन विजयलक्ष्‍मी पंडित ने इंदिरा की करीबी दोस्‍त पुपुल जयकर को बताई थी।

इंदिरा गांधी की बायोग्राफी में पुपुल जयकर ने लिखा है कि ‘ मां की मौत के बाद उन्‍होंने अपने आसपास ऐसा पर्दा खींच लिया था जिसके पीछे वो अपना दर्द छिपा सकें और दुनिया से ओट ले सकें।

पंडित नेहरुजी और पद्मजा की शादी तो ना हो सकी लेकिन देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू जी ने उन्‍हें बंगाल के राज्‍यपाल की कमान सौंप दी। वैसे फुसफुसाहट तो ये भी है कि पद्मजा की तस्‍वीरें नेहरू जी के कमरे में पाई गईं थीं जिन्‍हें इंदिरा ने निकालकर फेंक दिया था। इस बात पर दोनों बाप-बेटी में अनबन चल रही थी। अब सच क्‍या है ये कोई नहीं बता सकता लेकिन खबरों के गलियारों में तो यही बात फैलती है कि नेहरू जी बड़े आशिक मिजाज किस्‍म के व्‍यक्‍ति थे और उनका नाम कई महिलाओं के साथ जोड़ा गया था। आप अगर खुद नेहरू जी के जीवन परिचय के बारे में पढ़ेंगें तो आपको इस लेख में बताई गई हर बात की सच्‍चाई अपने आप ही समझ आ जाएगी।

नेहरू जी को बच्‍चे बहुत पसंद थे और इसी वजह से उन्‍हें चाचा नेहरू कह कर बुलाया जाता था। आज भी उनके जन्‍मदिवस पर बाल दिवस मनाया जाता है। शायद इसी वजह से नेहरू जी अपनी बेटी इंदिरा से भी बहुत प्‍यार करते थे और इसीलिए उन्‍होंने उनकी खुशी की खातिर अपने प्‍यार को कुर्बान कर दिया।

पंडित नेहरुजी ने जब देश की कमान संभाली थी तब देश पूरी तरह से लुट चुका था और उसे नेहरू जी के मार्गदर्शन की बहुत जरूरत थी। ऐसे में नेहरू ने अपनी क्षमता से देश को विकास के मार्ग पर चलाया और इसमें गांधी जी ने भी अहम भूमिका निभाई।

पंडित नेहरुजी की बेटी इंदिरा की बात करें तो उन्‍होंने लव मैरिज की थी। उस दौर में इंदिरा ने हिंदू होते हुए एक मुसलमान फिरोज़ खान से शादी की थी।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago