ENG | HINDI

मुंबई माफिया भाग 3 – हाजी मस्तान, खून का एक कतरा बहाए बिना किया मुंबई पर राज

feature2

मुंबई माफिया भाग -2 में बताया नए ज़माने के नए डॉन के बारे में आज शुरू करते है मुंबई के 10 सबसे प्रसिद्ध माफिया डॉन की जिंदगी के बारे में विस्तृत जानकारी

कल का लेख पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

मुंबई माफिया भाग 3 – हाजी मस्तान, खून का एक कतरा बहाए बिना किया मुंबई पर राज

मस्तान हैदर मिर्ज़ा उर्फ़ हाजी मस्तान. मुंबई का पहला माफिया डॉन. वैसे तो मस्तान से पहले और भी कई गुंडे, दादा हुए थे. पहली बार पूरी मुंबई पर छा जाने वाला अगर कोई था तो वो था मस्तान.

1 मार्च 1926 को तमिलनाडु में मस्तान का जन्म हुआ, आर्थिक तंगी की वजह से उसके पिता मुंबई चले आये, तब मस्तान की उम्र थी सिर्फ 8 साल.

तरह तरह के छोटे मोटे काम आजमाने के बाद मस्तान के पिता ने एक मैकेनिक की दूकान शुरू की. दिन रात की कड़ी मेहनत के बाद भी बस कुछ पैसे ही कमा पाते थे.

मस्तान जब भी दक्षिण दिल्ली के आलिशान घरों और चमचमाती गाड़ियों और नोवेल्टी सिनेमामें आये मुंबई के अभिजात्य लोगों को देखता था तो सोचता था 5 रुपये कमाने वाली दूकान से उसके बड़ा बनने के सपने पूरे नहीं होंगे.

18 की उम्र में मस्तान ने बॉम्बे डॉक पर कूली का काम शुरू किया. आज़ादी के बाद जब कस्टम कानून कड़े हुए तो मस्तान ने पहली बार गलत कामों में हाथ डाला.

Know-about-Haji30939

1 2 3 4 5 6