ENG | HINDI

मुंबई माफिया भाग 2 – नए ज़माने के डॉन, जिन्होंने मुंबई अंडर वर्ल्ड को दी एक नयी पहचान

मुंबई माफिया श्रृंखला की पहली कड़ी में आपने जाना कि तब बम्बई या बॉम्बे और अब मुंबई के शुरूआती दिनों में कौनसे गैंगस्टर ने इस शहर पर राज किया.
पिछली कड़ी पढने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रृंखला की दूसरी कड़ी में आज आपको मिलवाते है नए ज़माने के डॉन से, जिन्होंने मुंबई अंडर वर्ल्ड को दी एक नयी पहचान.

मुंबई माफिया भाग  2 – नए ज़माने के डॉन, जिन्होंने मुंबई अंडर वर्ल्ड को दी एक नयी पहचान.

दाऊद इब्राहीम

314922-dawood700

बच्चा बच्चा गब्बर को शायद नहीं जानता पर दाऊद को ज़रूर जानता है.

दाऊद इब्राहीम कासकर मुंबई अंडरवर्ल्ड का बेताज बादशाह ही नहीं दुनिया के सबसे संगीन अपराधियों में से एक. सिसिलियन माफिया की तर्ज़ पर है इसका सिंडिकेट जिसे पूरी दुनिया जानती है D कंपनी के नाम से.

एक पुलिस कांस्टेबल के बेटे से लेकर संगठित अपराध के सरगना तक का सफर किसी मिथ से कम नहीं है. बरसों हो गए दाऊद को मुंबई छोड़े हुए पर आज भी मुंबई में जिंदा है कहानियां, किस्से और मिथक. कितने आये और कितने गए पर D कंपनी के वर्चस्व को कोई हिला नहीं सका.

जिन्होंने कोशिश की वो खुद मिट गए.

1 2 3 4 5