ENG | HINDI

ये 7 संकेत बताते हैं कि आप कितने स्वस्थ हैं और कितने अस्वस्थ !

कितने स्वस्थ हैं और कितने अस्वस्थ

हम अक्सर शरीर में होनेवाली छोटी-मोटी तकलीफों को नज़रअंदाज कर देते हैं.

हम खुद को स्वस्थ मानकर ही इन तकलीफों को अनदेखा करते हैं. लेकिन हम ये नहीं जान पाते हैं कि शरीर की ये छोटी-मोटी परेशानियां हमें किसी बड़ी बीमारी के खतरे से आगाह कर रही हैं और बता रही हैं कि आप स्वस्थ नहीं बल्कि अस्वस्थ हो रहे हैं.

आज हम आपको ऐसे ही 7 संकेतों के बारे में बताएंगे, जिससे आप खुद जान सकते हैं कि आप कितने स्वस्थ हैं और कितने अस्वस्थ.

कितने स्वस्थ हैं और कितने अस्वस्थ –

1 – वजन का बढ़ना और घटना

शरीर के वजन का बीमारियों से गहरा नाता है. अगर आपके शरीर का वजन अचानक बढ़ने लगे तो ये संकेत है कि कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियां भविष्य में आपको अपना शिकार बना सकती हैं.

इसके ठीक उलट अगर आपके शरीर का वजन एकाएक कम होने लगे तो ये हॉर्मोनल चेंजेस, थाइरॉइड और शुगर की बीमारी का संकेत हो सकता है.

1 2 3 4 5 6 7