आपका भाग्य

क्या है गुरुवार को पीले कपड़े पहनने के पीछे का कारण

पूजा हर गुरुवार को पीले कपड़े ही पहनती है।

आपने भी नोटिस किया होगा कि आपके आमने-सामने कई लोग गुरुवार को पीले रंग के कपड़े ही पहनते हैं। भारतीय संस्कृति में पीले कपड़े पहनने का रिवाज काफी पुराना है। कई घरों में तो पीले रंग का भोजन भी किया जाता है। क्या है इस पीले रंग के पीछे का कारण?

गुरुवार और पीले कपड़े

गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने की मान्यता पुरातन काल से चली आ रही है जो आज भी औद्योगिकीकरण के दौर में जारी है। इसका मतलब है कि लोग पुरानी मान्यता को अब भी छोड़ नहीं पाए हैं। पीला रंग सादगी और निर्मलता का प्रतीक माना जाता है जिसके कारण हिंदू धर्म में इस रंग के कपड़े को पहनने की विशेष तौर पर रीत है।

भगवान विष्णु का है पसंदीदा रंग

पीले रंग बहुत ही शुभ माना जाता है और यह भगवान विष्णु का पसंदीदा रंग होता है। वहीं साईं बाबा को भी यह रंग काफी पसंद था। इसलिए तो गुरुवार को साईं बाबा की पूजा करने वाले लोग पीले रंग के वस्त्र पहनते हैं और पीला ही रंग का भोजन करते हैँ।

बॉलीवुड में भी है यह मान्यता

बॉलीवुड सेलीब्रिटी भी इस दिन पीले कपड़े पहनने की मान्यता पर विश्वास करते हैं। तभी तो वे भी गुरुवार के दिन पीले कपड़े पहने हुए दिख जाते हैँ। कई बार दीपिका पादुकोण से लेकर ऐश्वर्या राय तक पीली रंग की साड़ी में दिख चुकी है। हो सकता है कि ये लोग पीले रंग के कपड़े स्टाइल के लिए पहनते हों। लेकिन आप ये नहीं भूल सकते कि झूठे मान्यताओं और अंधविश्वास को जोड़ बॉलीवुड में ही सबसे ज्यादा देखा जाता है। तभी तो ऐश्वर्या राय ने अभिषेक से शादी करने से पहले पेड़ से शादी की थी। खैर उस बात पर बाद में जाते हैं और पीले रंग के कपड़े पहनने पर बात करते हैँ।

विष्‍णु की कृपा के लिए

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार पीले रंग के कपड़े पहनने से विष्णु भगवान की कृपा मिलती है। हिंदु शास्त्र में बृहस्पति को शुभ ग्रह माना जाता है। इस ग्रह का आकार सभी ग्रहों से बड़ा है तो इसलिए इसे गुरु ग्रह भी कहा जाता है। बृहस्पति को भगवान विष्णु का ही रुप माना जाता है और भगवान विष्णु का पसंदीदा रंग पीला था जिसके कारण गुरुवार को भगवान विष्‍णु की पूजा के लिए पीले रंग के वस्त्र पहनने का रिवाज रहा है। विष्णु भगवान को पीला रंग पसंद होने की वजह से इस दिन पीले रंग के कपड़े पहने जाते हैं।

क्यों ही पीले रंग की मान्यता

फेमस रंग विशेषज्ञ भी पीले रंग के कपड़े पहनने को दिमाग की शांति से जोड़ कर देखते हैं। रंग विशेषज्ञों का मानना रहा है कि जैसा हम खाना खाते हैं वैसा ही हमारा शरीर होता है। इसी तरह से जैसे हम कपड़ पहनते हैं वैसी ही हमारी पर्सनैलिटी होती है। पीले रंग को कर्मठता तत्परता और उत्तरदायित्व निभाने वाला और इमोशनल रंग माना जाता है। इसलिए पीले रंग के कपड़े पहनने की मान्यता हिंदू धर्म में रही है।
जिंदगी से परेशानियों को दूर करने के लिए भी पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

फेंगशुई भी पीला रंग है महत्वपूर्ण

हिंदु धर्म में पीले रंग को जिस तरह से शुभ माना जाता है वैसे ही फेंगशुई में भी पीले रंग को आत्मिक रंग यानी कि आत्मा या अध्यात्म से जोड़ने वाला रंग बताया जाता है। फेंगशुई का सिद्धांत एनर्जी पर आधारति होता है। और पूरी दुनिया को एनर्जी सूरज देवता से मिलती है जो पीले रंग का ही होता है। इसलिए पीले रंग को सूर्य के प्रकाश का है यानी ऊष्मा शक्ति का प्रतीक। इसलिए माना जाता है कि जिंदगी में तारतम्यता, संतुलन और पूर्णता और एकाग्रता प्रदान करने के लिए पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इसलिए इस रंग के कपड़ों को पहनने से

जिंदगी में उमंग और खासक बदलाव आते हैं। तो आज से आप भी पीले कपड़े पहनना शुरू कर दीजिए।

Tripti Verma

Share
Published by
Tripti Verma

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago