आपका भाग्य

विज्ञान के अनुसार इन 6 कारणों से जुलाई में जन्में बच्चे होते हैं खास

जुलाई में जन्मे लोग – जिन लोगों का जुलाई में जन्मदिन है वो पहले से ही खुश होंगे, क्योंकि अब उनका बर्थडे आ ही गया।

ये आर्टिकल पढ़ने के बाद उनकी खुशी दोगुनी हो जानी है। हम उनकी ढेर सारी तारीफें जो करने वाले हैं।

जुलाई में जन्मे लोग वाकई बेहद यूनिक होते हैं। उनमें कई सारी खूबियां होती हैं। जो उन्हें भीड़ से अलग दिखने में मदद करती है। जुलाई में जन्मे लोगों का दुनिया को देखने का नजरिया ही अलग होता है। उनका व्यक्तित्व ऐसा होता है कि सभी उनकी ओर खिंचे चले आते हैं।

ये सारी बातें बिल्कुल भी मनगढंत नहीं हैं। इस संबंध में कई रिसर्च की गई है और विज्ञान खुद उनके बारे में ये सब कहता है। इन रिसर्च में जुलाई में जन्मे लोगों की जो सबसे खास और यूनिक विशेषताएं सामने आई हैं, आइए उन्हीं पर करते हैं बात।

जुलाई में जन्मे लोग –

  1. भयंकर आशावादी

जुलाई में लोग आशा से भरपूर होते हैं। ये नकारात्मकता में भी सकारात्मकता ढूंढ लेते हैं। यदि इनके जीवन में कुछ बहुत बुरा हो रहा हो और कोई एक ही बात अच्छी हो रही हो तो ये उसे ध्यान में रखकर मुस्कुराएंगे। शोधकर्ताओं के अनुसार इन्हें गिलास हमेशा आधा भरा ही दिखता है और इनमें ‘अत्यधिक सकारात्मकता’ होती है।

  1. महानता से नाता

‘जुलाई’ के महीने को यह नाम रोमन साम्राज्य के महान लीडर जूलियस सीजर की बदौलत मिला है। उनका जन्म 12 या  13 जुलाई के दिन हुआ था। इस महीने में कई महान हस्तियों का जन्म हुआ है। जिनमें नेल्सन मंडेला, प्रिंसेस डायना, 4 अमेरिकन राष्ट्रपति (जॉर्ज डब्ल्यू बुश शामिल), जेआरडी टाटा, सौरव गांगुली व प्रियंका चोपड़ा जैसे कई नाम शामिल हैं।

  1. बहस का बेहतर निपटारा

जापान में की गई एक स्टडी के अनुसार ग्रीष्म या वसंत ऋतु में जन्मे लोग शांत व सुलझे हुए होते हैं। किसी बहस के दौरान व बहुत सोच-समझकर प्लानिंग से कोई एक्शन लेते हैं।

  1. शिक्षा के क्षेत्र में यह हाल

यूके में की गई एक स्टडी के अनुसार जुलाई में जन्म लेने वालों की हायर एजुकेशन की संभावना कम ही होती है। इसके पीछे एक्सपर्ट्स का लॉजिक यह है कि चूंकि वो क्लास में सबसे छोटे होते हैं। यह बात थोड़ी नकारत्मक है। मगर लाइफ में कुछ बड़ा करने के लिए बहुत ज्यादा पढ़ लेना ही काफी नहीं होता न?

  1. लंबी होती है हाइट

एक स्टडी के अनुसार जुलाई में जन्मे बच्चों की बर्थ रेट अन्य सीजन में जन्मे बच्चों की तुलना में अधिक होती है। इसके साथ ही वो अपने साथियों की तुलना में लंबे भी होते हैं।

  1. होते हैं लेफ्ट-हैंडेड

कई रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी है कि मार्च से जुलाई के बीच जन्म लेने वालों के लेफ्ट-हैंडेड होने की अत्यधिक संभावना होती है। वहीं अगस्त से फरवरी के बीच जन्म लेने वाले अधिकतर बच्चे राइट-हैंडेड होते हैं।

जुलाई में जन्मे लोग – यदि जुलाई में जन्म लेने वाले अपनी तारीफें सुनकर खुश हो रहे हैं तो जुलाई में जन्मे अपने अन्य दोस्तों को खुश होने का मौका भी जरूर दीजिए।

Parimal Patel

Share
Published by
Parimal Patel

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago