धर्म और भाग्य

क्‍या आप जानते हैं दुनिया में किस धर्म का सबसे ज्‍यादा वर्चस्‍व है ?

धर्म का वर्चस्‍व – दुनियाभर में अनेक धर्म और समुदाय के लोग रहते हैं।

किसी देश या क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोग ज्‍यादा हैं तो कहीं हिंदू और कई दूसरे धर्म की बहुलता है। भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है यहां पर आपको हर धर्म के लोग मिल जाएंगें, किसी कोने में मुस्लिम आबादी ज्‍यादा है तो किसी में ईसाई तो कहीं हिंदू।

क्‍या आप जानते हैं कि दुनिया में किस धर्म के कितने लोग हैं और वो कौन से धर्म है जिनको मानने वाले लोगों की संख्‍या सबसे ज्‍यादा है ? तो चलिए आज हम आपको बता देते हैं कि दुनिया में किस धर्म का वर्चस्‍व सबसे ज्‍यादा हैं।

धर्म का वर्चस्‍व –

१ – ईसाई धर्म

दुनियाभर में ईसाई धर्म को मानने वाले लोगों की संख्‍या सबसे ज्‍यादा है। दुनिया में करीब 2.2 अरब आबादी ईसाईयों की है जोकि पूरी दुनिया की आबादी का करीब 31.5 प्रतिशत है।

२ – मुस्लिम धर्म

ईसाई धर्म के बाद सबसे ज्‍यादा संख्‍या मुस्लिमों की है। इस्‍लाम धर्म दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म भी है। दुनियाभर में कुल मुसलमानों की संख्‍या करीबन 1.6 अरब है।

३ – धर्म निरपेक्ष लोग

ऐसा जरूरी नहीं है कि हर व्‍यक्‍ति का कोई धर्म और वो किसी ईश्‍वर की पूजा करे। दुनिया में ऐसे भी लोग हैं जो किसी की पूजा नहीं करते हैं। ऐसे लोगों की आबादी विश्‍व में 1.1 अरब है जोकि विश्‍व की आबादी का 15.35 प्रतिशत है।

४ – हिंदू धर्म

भारत के अलाव हिंदू धर्म के लोग दुनिया के कई हिस्‍सों में बसे हुए हैं। सबसे बड़ी धार्मिक आबादी के मामले में हिंदू धर्म दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा धार्मिक समुदाय है। पूरी दुनिया में हिंदुओं की कुल आबादी 1 अरब है जोकि विश्‍व आबादी की कुल 13.95 प्रतिशत है।

इसके अलावा दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा धर्म चीनी पारंपरिक धर्म है। इस धर्म को मानने वाले लोगों की आबादी करीब 39.4 करोड़ है जोकि विश्‍व की जनसंख्‍या की करीब 5.5 प्रतिशत है।

वही बौद्ध धर्म के लोगों की संख्‍या भी बाकी धर्मों से कम नहीं है। इस धर्म को मानने वाले लोगों की कुल संख्‍या करीब 37.6 करोड़ है जोकि विश्‍व की आबादी की करीब 5.25 प्रतिशत है।

अफ्रीकी पारंपरिक धर्म दुनिया में सातवें स्‍थान पर है। इस समुदाय के लोगों की आबादी करीब 40 करोड़ की है जोकि विश्‍व आबादी की करीब 5.59 प्रतिशत है।

सिख समुदाय की भी कुल आबादी करीब 2.3 करोड़ है। इस लिहाज़ से सिख समुदाय दुनिया का आठवां सबसे बड़ा धर्म माना गया है।

यहूदी समुदाय भी दुनिया के सबसे बड़े धर्मों में से एक है। दुनियाभर में इसकी कुल आबादी करीब 1.4 करोड़ है जोकि विश्‍व आबादी को 0.20 प्रतिशत है। वहीं जैन धर्म की बात करें तो इसे मानने वाले लोगों की कुल संख्‍या 42 लाख है।

अब तक हमें लगता आया था कि दुनिया में हिंदू धर्म का वर्चस्‍व है लेकिन इस लेख को पढ़ने के बाद आपकी ये गलतफहमी दूर हो जाएगी। दुनियाभर में अगर लोग सबसे ज्‍यादा किसी धर्म को मानते हैं तो वो ईसाई धर्म है. इसाई धर्म का वर्चस्‍व है, क्‍योंकि विदेशों में लोग ईसाई धर्म को ज्‍यादा मानते हैं और हिंदू धर्म केवल एशियाई देशों तक ही सीमित है। ईसाई और अन्‍य धर्म लोग हिंदुओं और दूसरे धर्म को मानने वाले कम संख्‍या के लोगों को अपना धर्म अपनाने के लिए उकसा रहे हैं और तरह-तरह के लालच भी दे रहे हैं।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago