ENG | HINDI

ओह! तो इस वजह से लोगों की नजरों में विलेन है धोनी!

people-hate-dhoni-feature

अब नहीं लगते बेस्‍ट फिनिशर

धोनी विश्‍व के बेस्‍ट फिनिशर माने जाते हैं। उनके मैच खत्‍म करने की स्‍टाइल महान खिलाड़ी जैसी है। 2011 आईसीसी विश्‍व कप का फाइनल तो इस बात का प्रमाण भी है। ऐसे कई मौके रहे जब धोनी ने भारत को अंतिम समय में जीत दिलाई। हालांकि कई मौकों पर वो टीम को अंतिम मौके पर जीत नहीं दिला सके। पिछले कुछ महीनों में उनकी बल्‍लेबाजी क्रम को लेकर भी काफी बयानबाजी चलती आई है। धोनी में अब पुराना दम नजर नहीं आता जिससे प्रशंसकों में काफी रोष है।

best-finisher-dhoni

हाल ही में बांग्‍लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज गंवाने के बाद खराब समय से गुजर रहे धोनी लगातार आलोचनाओं के शिकार हो रहे हैं।

उन पर कप्‍तानी छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। कप्‍तान के रूप में धोनी का विकल्‍प विराट कोहली को माना जा रहा है। हमने सोचा कि उन सभी कारणों को समेट कर आपके सामने प्रस्‍तुत करें कि आखिर किन कारणों से धोनी लोगों की नजरों में आलोचना के प्रमुख शिकार बनते हैं।

1 2 3 4 5 6 7 8