विशेष

आखिर क्‍यों ब्रो से बेबो बनने को तैयार हैं ये जवान ?

लड़के लडकियाँ बनकर – मैं आपकी दुविधा समझ सकती हूं, इस शीर्षक को पढ़कर आपको बहुत भी अटपटा लग रहा होगा और ये तो आप मान ही नहीं पा रहे होंगे कि इसमें जो लिखा है वो सच है।

आप समझ नहीं पा रहे होंगे कि आखिर इसकी वजह क्या है ? वैसे पहले तो आपका दिल ये ही नहीं मान रहा होगा कि ऐसा हो भी सकता है? अब आप ही बताइए आखिर अच्छे भले लड़कों को लड़कियां बनने की क्या ज़रूरत है।

नहीं, मेरी बात से किसी भी लड़की को ऑफेंड होने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है। मेरा कहने का मतलब बस इतना है कि लड़के जिन्हें ना तो कोई झंझट होता है ना ही तैयार होने की कोई टेंशन, आखिर वो क्यों लड़के लडकियाँ बनकर मेकअप, ड्रेसअप के झमेले में फंसना चाह रहे हैं।

लड़के जो अक्सर ये कहते हुए पाए जाते हैं कि लड़कियां बहुत इरिटेटिंग होती हैं या फिर लड़कियों को कोई नहीं समझ सकता, तो आखिर क्यों अब लड़के लड़कियां बनना चाह रहे हैं ?

मेकअप खराब होने, लाइनर फैलने, नेलपेंट बिगड़ने, इनरवियर को संभालने की दिक्कतों से आजाद़ लड़के लडकियाँ बनकर क्यों इनमें फंसना चाह रहे हैं ?

ये अगर आपका भी सवाल है तो बिना देर किए ये पूरा आर्टिकल पढ़ डालिए। आपको आपके सारे सवालों का जवाब मिल जाएगा कि लड़के लडकियाँ बनकर रहना चाहते है ।

दरअसल, ये लड़के सोशल साइट्स पर लड़कियां बनकर फोटोज़ शेयर कर रहे हैं। अटलांटा के जॉर्जिया से कुछ प्रैंकस्टर आज-कल ‘ब्रोज बीइंग बेसिक’ अकाउंट से इंस्टाग्राम पर ऐसे ही कुछ बहुत ही फनी पोज़ वाले फोटोज़ अपलोड कर रहे हैं लेकिन सबसे अजीब बात ये है कि ये लड़के लड़कियों के पोज़ में फोटोज़ शेयर कर रहे हैं।

दरअसल, इस मुहिम के माध्यम से ये दिखाना चाह रहे हैं कि इस तरह करने पर लड़के कैसे नज़र आएंगे ? लड़कियों के पोज़ देने पर लड़के कैसे लगेंगे ?इन फोटोज में कहीं लड़के पाउट बना रहे हैं तो कहीं स्विमिंग पूल के किनारे योगा करते हुए नजर आ रहे हैं। मतलब कुल मिलाकर वो सब कर रहे हैं जो लड़कियां किया करती हैं।

इनमें से एक महाशय ने तो हद ही कर दी ये चेहरे पर फेसपैक लगाए बाथ टब में लेटे हैं और इनके पास में रेड वाइन रखी हुई है और कुछ लड़कों ने तो नेलपेंट और मैनीक्योर के बाद की ग्रुप फोटोज भी शेयर की हैं।

तो कुल मिलाकर ये सब बहुत मज़ेदार है। इन पोज़ेस में ये लड़के बहुत ही फनी लग रहे हैं, नहीं, बुरा मत मानिए आपकी तरह मैं भी ये मानती हूं कि लड़कियां इन पोज़ेस में बहुत स्वीट लगती हैं लेकिन माफ कीजिएगा, लड़कों पर ये पोज़ ज़रा सूट नहीं कर रहे हैं लेकिन मुस्कुराने के लिए और कुछ यूनिक देखने के लिए ये अच्छा है।

अब तो आप समझ गए ना कि हम लड़कों का किस तरह से लड़के लडकियाँ बनकर रहने की बात कर रहे थे। भले ही लड़कों ने लड़कियों के अंदाज़ में तस्‍वीरें खिंचवा ली हों लेकिन फिर भी वो उनकी तरह अदाएं दिखाने में तो पीछे ही हैं। आखिर लड़कियों जैसी अदाएं और कोई दिखा भी तो नहीं सकता है और उनकी इन्‍हींं अदाओ पर पूरी दुनिया फिदा है।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago