ENG | HINDI

अंबानी से कम नहीं विवेक ओबेरॉय का रुतबा, करोड़ों रूपए तो दान कर देते हैं

विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबेरॉय – यदि रुतबे या शान-शौकत की बात की जाए तो बॉलीवुड सितारों को नजरअंदाज कर पाना लगभग नामुमकिन सा है।

बॉलीवुड में सितारा हैसियत रखने वाले हमारे चहेते कलाकारों की कमाई जितनी अधिक है, उतनी ही आलीशान उनकी लाइफस्टाइल भी है। शाहरुख से लेकर शाहिद और सलमान से लेकर ऋतिक तक, ये सभी सुपर सितारे बेहद फैंसी ज़िन्दगी जीते हैं। इन सितारों की कमाई भी करोड़ों में होती है, ऐसे में इनके रुतबे में कमी आने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता।

बॉलीवुड के सुपर सितारों की भारी-भरकम कमाई से आप भी अच्छी तरह वाकिफ होंगे। लेकिन बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे भी हैं जिनके नाम के साथ भले ही सुपर सितारा का तमगा न लगा हो, लेकिन फिर भी इनका रुतबा देख बड़े-बड़े सितारे शर्मा जाएं। ऐसे अभिनेताओं की सूची में विवेक ओबेरॉय का नाम सबसे ऊपर आता है। कमाई के लिहाज से भले ही विवेक के नाम ज्यादा बड़ी फिल्में दर्ज नहीं हैं, लेकिन दिग्गजों के बीच इनका अभिनय हमेशा ही सराहा जाता रहा है।

विवेक ओबेरॉय

आपको शायद यह जानकर बेहद आश्चर्य हो लेकिन विवेक की कमाई बॉलीवुड के कई नामी कलाकारों के मुकाबले कहीं अधिक है। बड़ी कमाई के साथ ही विवेक का रुतबा और उनका दिल भी काफी बड़ा है। हम ऐसा क्यों कह रहे हैं, यह आप जल्द ही जान जाएंगे। लेकन उस से पहले आइए जानते हैं विवेक की कमाई के बारे में।

इतनी है विवेक ओबेरॉय की कमाई

विवेक ओबेरॉय

विवेक के नाम करीब 16 मिलियन डॉलर की संपत्ति दर्ज है। यदि भारतीय रुपयों में बात करें तो यह आंकड़ा 107 करोड़ रुपयों के आसपास है। इस लिहाज से देखा जाए तो विवेक का नाम देश के अरबपतियों की सूची में दर्ज है। अब यदि व्यक्ति अरबपति है तो जाहिर सी बात है कि उसका रुतबा भी अरबपतियों की तरह ही होगा।

एक फिल्म के लिए लेते हैं इतनी मोटी फीस

विवेक ओबेरॉय

साल 2002 में राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित सुपरहिट फिल्म कंपनी से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले विवेक मौजूदा समय में एक फिल्म के लिए 3 से 4 करोड़ रूपए बतौर फीस हासिल करते हैं। फिल्म ‘कंपनी’ में विवेक के अभिनय को काफी सराहा गया था, इसके अलावा रक्तचरित्र, शूटआउट एट लोखंडवाला, युवा व साथिया जैसी फिल्मों के जरिए भी विवेक दर्शकों के बीच अपने अभिनय की छाप छोड़ने में सफल रहे हैं।

इतनी है विवेक की सालाना कमाई

विवेक ओबेरॉय

हैदराबाद में जन्मे विवेक बॉलीवुड के पूर्व अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के बेटे हैं। बॉलीवुड फिल्में विवेक की कमाई का एकलौता जरिया नहीं है। अभिनय के अलावा विवेक अन्य कई बिजनेस के जरिए मोटी कमाई करते हैं। आपको शायद यह बात न पता हो, लेकिन विवेक के पिता भी बॉलीवुड में आने से पहले मेडिकल स्टोर चलाया करते थे। इस लिहाज से यदि देखा जाए तो ओबेरॉय परिवार कभी भी अपनी कमाई के लिए बॉलीवुड पर निर्भर नहीं रहा है। मौजूदा समय में विवेक की सालाना कमाई करीब 3 मिलियन डॉलर (17 करोड़ रुपए) की है। सितारों की कमाई का लेखा जोखा रखने वाले विभिन्न रेकॉर्ड्स की मानें तो विवेक की कमाई की दर में बेहद तेजी से इजाफा हो रहा है, और आने वाले कुछ सालों में विवेक की कुल संपत्ति में करीब 120 प्रतिशत का भारी-भरकम इजाफा देखने को मिल सकता है।

इतने घरों व आलिशान कारों के मालिक हैं विवेक

विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबेरॉय के नाम देश-विदेश में 3 आलिशान घरों का मालिकाना हक़ दर्ज है, जिनकी कुल कीमत करीब 21 करोड़ रूपए है। इसके अलावा विवेक को लक्ज़री कारों का भी शौक है। विवेक की कारों के जखीरे में मर्सिडीज़ बेंज, रेंज रोवर व ऑडी समेत कुल 6 कारें शामिल हैं। जाहिर सी बात है कि ये लक्ज़री कारें विवेक के रुतबे में चार चाँद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ती।

जरूरतमंदों की मदद को रहते हैं हमेशा तैयार

विवेक अपनी मोटी कमाई सिर्फ अपने ऊपर खर्च नहीं करते, बल्कि इनका नाम बॉलीवुड के बड़े दानवीरों में भी दर्ज है। बीते वर्ष विवेक उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होनें एसिड अटैक झेल चुकी ललिता की शादी में उन्हें एक फ्लैट गिफ्ट किया था। यह पहला मौक़ा नहीं था जब विवेक ने ऐसा कुछ किया हो, बल्कि वे आए दिन जरूरतमंदों की मदद करते नजर आ जाते हैं। विवेक की कंस्ट्रक्शन कंपनी भी कम कीमतों में लोगों के घर खरीदने के सपने को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है। इसके अलावा विवेक देश के युवाओं द्वारा शुरू किए गए विभिन्न स्टार्टअप्स में भी निवेश के जरिए मदद कर रहे हैं।

विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबेरॉय भले ही कमाई के मामले में अम्बानी से पीछे हों, लेकिन उनकी जिंदादिली, कारोबारी समझ और दूसरों की मदद करने का जज्बा उन्हें एक अलग किस्म का सकारात्मक रुतबा प्रदान करता है। जाहिर सी बात है कि विवेक जिंदगी जीने और दूसरों की जिंदगी संवारने के मामले में अम्बानी को भी टक्कर देने का माद्दा रखते हैं।