इतिहास

इस देश की बर्बादी देखने आते हैं पर्यटक

देश की बर्बादी – अक्सर आपने सुना होगा कि लोग किसी देश की खूबसूरती देखने वहां जाते हैं, किसी जगह के प्राक़ृतिक स्थलों को निहारने के लिए वहां आते हैं या तो फिर आपने कई बार किसी देश के कुछ ऐसी बातों के बारे में पढ़ा होगा जिन्हे जानकर ही आपका मन वहां जाने को हो गया होगा लेकिन क्या आप ये बात मान सकते हैं कि किसी देश में लोग उस देश की बर्बादी देखने जाते हो, हो सकता है आपको ये बात पढ़ने में थोड़ी अजीब लग रही हो लेकिन ये बात एकदम सच है।

हम बात कर रहे हैं अफ्रीका में बसे एक देश सोमालिया की जो कि समुद्र तट से लगा हुआ है।

भारत की तरफ देखते इस देश की कहानी ही कुछ और है।

ये एक ऐसा देश है जहां से अच्छी खबर आने के बारे में तो आप मानो भूल ही जाइए, क्योकि यहां से सिर्फ डकैती और लूट की खबरें ही आती हैं।  अपने दौर में इस्लाम भी यहां आया और यहीं का होकर रह गया।

ये देश में बाकी अफ्रीकी देशों की तरह ब्रिटिश राज में स्थापित हुआ और उसके बाद से यहां के लोगों का जीना मुश्किल हो गया। यहां के लोग किसी और से लड़े या ना लड़े लेकिन यहां लोगों की खुद के लोगों से ही जंग जारी है।

डाकुओं के नाम से बदनाम इस देश की कहानी ही कुछ और है। रोग नेशन यानी रोग देश, इसे रोग देश के नाम से इसलिए जाना जाता है क्योकि ये देश इंटरनेशनल नियमों को ना तो मानता है और ना ही ऐसे किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेता है। इस देश को बस आतंकवाद में ही रूचि है।

देश की बर्बादी – इस देश में कईं बार अकाल पड़ चुका है। 2011 में फिर अकाल पड़ा और लाखों लोग भूखे मरने लगे जैसा कि मैने पहले ही लिखा कि यहां के लोग ही एक-दूसरे के दुश्मन है। इस अकाल का ज़िम्मेदार भी एक सुन्नी आतंकी था जो देश तक किसी भी प्रकार की बाहरी मदद को पहुंचने नहीं दे रहा था। इस वजह से यहां के लोगों का हाल इतना बुरा हाल हो गया कि लोग देश छोड़कर इथियोपिया, एरिट्रिया और केन्या भागने लगे लेकिन अलग देशों में जाने के बाद भी इन्हे सोमालिया का होने की वजह से जिल्लत झेलनी पड़ती थी।

इन्ही हालातों के बीच 2005-12 के बीच ही सोमालिया में समुद्री डाकू पैदा हुए ये लोग इंडिया की तरफ आने वाले जहाजों की लूटा करते थे इससे इस देश की छवि और धूमिल होने लगी।

हालांकि अब थोड़े हालात सुधरे हैं 45 साल बाद यहां 2012 में चुनाव हुए य़ूं तो अब इस देश को अपना राष्ट्रपति भी मिल चुका है लेकिन हालात अब भी कुछ खास अच्छे नहीं हैं लेकिन पहले से फिर भी बहुत बेहतर हैं। आप भी यहां के हालात देखने आ सकते हैं। सोमालिया में आपको बहुत कुछ देखने को मिलेगा जो इतिहास से रूबरू करवाने के साथ-साथ आपको मानवता के लिए भी शर्मसार कर देगा।

आज ये जगह भले ही बर्बाद हो गई हो लेकिन इस देश की बर्बादी देखकर यही बात निकलती है कि इंसान ने ही इंसान को बर्बाद कर दिया

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago