ENG | HINDI

इन पांच देशों का बहुत जल्द होने वाला है बंटवारा

देशों का बंटवारा

देशों का बंटवारा – विश्व के विकास की एक परम्परा है। बंटवारा सिर्फ परिवार में नहीं होता बल्कि यह हर स्तर पर होता है। घर में है तो परिवार में बंटवार, समाज में बटवरा, राज्यों में बंटवार ठीक वैसे ही देश में बंटवारा। ये बंटवारा नहीं हुआ होता तो आज पाकिस्तान और बंगलादेश अपने नाम से नहीं बल्कि भारत के नाम से ही जाने जाते।

विश्व में ऐसे पांच देश और हैं जहां लम्बे समय से बंटवारे के लिए संघर्ष जारी है। उनके संघर्ष को देखकर तो यही लगता है कि विश्व के मानचित्र पर जल्दी ही नए देश के रुप में यह अपना स्थान बनाने में कामयाब हो जाएंगे।

देशों का बंटवारा –

१ – कैटेलोनिया-

स्पेन के फाइनेंशियल हब के रुप में अपनी पहचान बना चुका कैटेलोनिया लगातार कई सालों से आजादी के लिए लड़ रहा है। यहां के लोगों को लगता है कि उनके पास जरुरत से ज्यादा संसाधन हैं इसलिए वो अलग रहकर खुश रहेंगे। इसके लिए कई बार रेफ्रेंडम भी हो चुका है लेकिन सरकार इसे खारिज कर देती है।

२ – कुर्दिस्तान-

मध्य एशिया में एक बड़ा समूह कुर्दों का है। जो लगभग इरान, इराक और तुर्की के अलग अलग हिस्सों में रह रहा है। इन लोगों की मांग है कि एक अलग से कुर्दिस्तान बनाकर इन्हें रहने दिया जाए। इनके मांग ने जोड़ पकड़ लिया है जिसे ज्यादा समय तक दबा पाना मुश्किल है।

३ – पूर्व पश्चिम लीबिया-

एक समय था जब लीबिया में तानाशाह गद्दाफी का राज था लेकिन उनके मरने के बाद यहां सबकुछ बिगड़ गया। यहां पूर्व और पश्चिम में अलग अलग सरकार चल रही है। इनके बीच की जंग को देखकर तो यही लगता है कि दोनों जल्दी ही अलग होने का फैसला कर सकते हैं।

४ – सोमालियालैंड-

सोमालियालैंड नक्से में अलग नहीं हैं लेकिन नक्से को छोड़ दे तो इस देश के पास अपनी आर्मी, करेंसी और सरकार है। जरुरत सिर्फ अंतराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलने की है।

५ – रिपब्लिका सर्प्सका-

कभी यूगोस्लाविया का हिस्सा रहे बोस्निया भी दो हिस्सों में है। सर्प्सका के लोग खुद को अलग होने का दावा करते हैं वहीं बोस्निया इस दावे को खारिज करता है।

ये वो पांच देशों का बंटवारा हो सकता है जिनके अंदर ही सत्ता और शासन आपस में अलग नजर आ रहे हैं जरुर है तो सिर्फ नक्से में अलग दिखने की। इनकी आंतरिक स्थिति को देखकर तो यही अंदाजा लगाय जा रहा है कि जल्दी ही यह विश्व में देशों की संख्या में इजाफा करने वाले हैं।