ENG | HINDI

विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा की ‘प्रेम कहानी’

virat-anushka

विवादों से भी पड़ा पाला

मीडिया से अपने रिश्‍ते की बातों को छुपाने की कोशिश में जुटे विराट और अनुष्‍का को कई विवादों का सामना करना पड़ा। एनएच10 फिल्‍म के दौरान अनुष्‍का पत्रकार के सवाल पर भड़क गई। पत्रकार ने फिल्‍म के बजाय विराट से संबंधित प्रश्‍न कर लिया जिस पर अनुष्‍का भड़क गई।

विराट भी इस मामले में पीछे नहीं रहे। अभ्‍यास सत्र के बाद उन्‍होंने एक पत्रकार को बहुत अपशब्‍द कहे। दरअसल, विराट को पता नहीं था कि उनकी और अनुष्‍का की खबर उस पत्रकार ने नहीं चलाई थी। बाद में विराट ने पत्रकार से माफी भी मांगी।

जहां दोनों अपने रिश्‍ते के लिए पूरी दुनिया से लड़ रहे थे वहीं एक समय ऐसा भी आया जब दोनों एक-दूसरे से झगड़ने लगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्‍का ने एक मैगजीन के लिए सेक्‍सी फोटोशूट किया जिस पर विराट ने आपत्‍ति उठा दी। खबरों की माने तो दोनों के बीच फोन पर बड़ा झगड़ा भी हुआ, लेकिन बाद में सब ठीक हो गया।

nh10

1 2 3 4 5 6 7 8