ENG | HINDI

विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा की ‘प्रेम कहानी’

virat-anushka

रिश्‍ते पर लगा दी मुहर

साथ में कई बार दिखने के बाद किसी को शक नहीं था कि दोनों के बीच रिश्‍ता है, लेकिन अपने रिश्‍ते को कपल ने मजेदार तरीके से स्‍वीकार किया। श्रीलंका के खिलाफ नवंबर 2014 में शतक जमाकर विराट ने अनुष्‍का को फ्लाइंग किस दी। अनुष्‍का उस समय दर्शकों के बीच बैठी थी। उसी महीने विराट ने एक कार्यक्रम में स्‍वीकार किया था कि अनुष्‍का से उनका रिश्‍ता है। तब विराट ने कहा था- जो भी था वो अब सबके सामने है, मेरे पास छुपाने के लिए कुछ नहीं है।

एक अन्‍य कार्यक्रम में अनुष्‍का ने भी विराट के साथ अपने प्‍यार को स्‍वीकार किया था। तब अनुष्‍का ने कहा था- हम कुछ नहीं छुपा रहे हैं। हम दो युवा लोग रिश्‍तें में है।

split

1 2 3 4 5 6 7 8