ENG | HINDI

विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा की ‘प्रेम कहानी’

virat-anushka

शुरू हो गया प्‍यार का खेल

इन दोनों ने शुरुआत में प्‍यार को स्‍वीकार नहीं किया, लेकिन साथ में टाइम बिताने का एक भी मौका दोनों ने नहीं छोड़ा। 2014 में अनुष्‍का न्‍यूजीलैंड पहुंची जहां टीम इंडिया टूर्नामेंट खेलने में व्‍यस्‍त थी। विराट ने अपने व्‍यस्‍त कार्यक्रम में से समय निकालकर अनुष्‍का के साथ समय बिताया। दोनों को एक-दूसरे के हाथ में हाथ डालकर घूमते देखा गया। इसी साल विराट ने श्रीलंका में अनुष्‍का को सरप्राइज दिया।
बॉम्‍बे वेल्‍वेट की शूटिंग में व्‍यस्‍त अनुष्‍का से मिलने विराट श्रीलंका पहुंच गए। इसके बाद अनुष्‍का के 26वें जन्‍मदिन पर भी विराट उदयपुर गए थे जहां अभिनेत्री पीके फिल्‍म की शूटिंग कर रही थी।

अक्‍टूबर 2014 में दोनों को पहली बार जनता के बीच एकसाथ देखा गया। अनुष्‍का और विराट ने साथ बैठकर इंडियन सुपर लीग के मैच का लुत्‍फ उठाया।

love

1 2 3 4 5 6 7 8