विशेष

इन 6 चीजों को आज ही कह दें NO! पहुंचाती है फेस को नुकसान

चीज़ें जो चेहरे को नुकशान पहुंचाती है  – हर किसी को अपने खूबसूरत चेहरे से प्यार है। लेकिन ना जानें कौन लोग ये चीजें करते हैं जो उनके फेस को नुकसान पहुंचाती है। इन चीजों के बारे में आज ही जानें और इन्हें ना कह दें।

हर कोई सुंदर दिखना चाहता है और हर किसी को अपने चेहरे से प्यार होता है।

इसलिए तो हर कोई अपने चेहरे को और अधिक खूबसूरत बनाने के लिए ना जाने क्या-क्या चीजें करते हैं। पहले तो लड़कियों को ही केवल बोलते थे। लेकिन अब तो लड़के बी ब्यूटी पार्लर में घंटों बैठते हैं और ना जोने कितने तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कोई फायदा नहीं होता। जानते हैं क्यों? क्योंकि आप सब ये छह चीजें करते हैं।

अपने चेहरे को सतर्क रहना ठीक है लेकिन इसकी अति ना करें और चीजों का अत्यधिक इस्तेमाल ना करें। क्योंकि इससे लेने के देने पड़ जाएंगे। तो लेने के देने ना पड़े इसलिए आज ही इन छह चीज़ें जो चेहरे को नुकशान पहुंचाती है  ना कह दे ।

चीज़ें जो चेहरे को नुकशान पहुंचाती है

मेकअप के साथ सोना

बाहर से आकर आप कितने भी थके हों… बिस्तर में बिना मुंह धोए मत सोइए। थकावट कितनी भी हो मेकअप के साथ कभी नहीं सोना चाहिए। क्योंकि यह आपकी त्वचा के लिए काफी खतरनाक होता है। अगर आप मेकअप के साथ सो जाते हैं तो आपकी त्वचा को पूरी रात सांस लेने का समय नहीं मिलता और आपकी त्वचा डैमेज हो जाती है। मेकअप त्वचा के पोर्स बंद कर देता है जिससे पिंपल्स की समस्या होती है।

ज्यादा देर तक स्पा में टाइम बिताना

स्पा कराना अच्छी बात है। इससे पूरे शरीर और त्वचा को आराम पहुंचता है। लेकिन इस चीजी की भी अति ना करें। महीने में एक से दो बार स्पा कराना ठीक है। लेकिन इस स्पताह का सिस्टम ना बनाएं। क्योंकि इससे आपकी त्वचा की नेचुरली shine और flexibility खो जाती है। अगर आपको स्‍पा daily या फिर alternate days में स्पा लेने की आदत है तो इसे जल्दी छोड़ दें। नहीं तो इससे आपकी स्किन को नुकसान हो सकता है।

पिंपल्स को फोड़ना

आप अपने आसपास बैठे कई लोगों ने आपने नोटिस किया होगा कि वे अपने पिंपल्स को फोड़ते हैं। पिंपल्स को फोड़ने से चेहरे पर दाग रह जाते हैं। इसके अलावा पिंपल्स के बैक्‍टीरिया और गंदगी त्‍वचा के पोर्स में चली जाती है। जिससे स्किन पर permanent निशान बन जाते हैं।

ज्यादा कंसीलर लगाना

चेहरे के दाग-धब्बों को छुपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल करना सही है लेकिन इस पर डिपेंड ना हो और रोज इसे ना लगाएं। क्योंकि ज्यादा कंसीलर या कोई भी face cream लगाने से फेस खराब होता है। इससे skin खराब होन के साथ ही anti aging भी होता है।

सस्ती लिपस्टिक या लिप बाम

लड़कियां अपने चेहरे को आकर्षित बनाने के लिए लिपस्ट‍िक लगाती हैं और लड़के लिप बाम। अगर ऐसा है तो कभी भी सस्ती लिपस्टिक और लिप बाम का इस्तेमाल ना करें। सस्ती चीजें आपके lips को कई तरह से नुकसान पहुंचाती है। सस्ती लिपस्टिक लगाने से lips काले हो जाते हैं और फटते हैं। इसलिए हमेशा अच्छे ब्रैंड की लिपस्टिक का ही इस्तेमाल करें।

खाकर सोना

कई लोग रात को भरपेट खाने के बाद सीधे बिस्तर में पड़ जाते हैं। इससे पेट निकलने की समस्या तो होती ही साथ ही अन्य कई बीमारियां भी होती हैं। क्योंकि खाकर सीधे सोने से खाना अच्छे से पचता नहीं जिसके बाद अपच की समस्या हो जाती है और मेटाबॉलिज़्म भी धीमा हो जाता है। जिसके कारण आपका चेहरा बेजान नजर आता है और चेहरे पर नैचुरल लाली खो जाती है।

ये है वो चीज़ें जो चेहरे को नुकशान पहुंचाती है  – तो आज ही इन सारी खराब चीजों या आदतों को ना कह दें जिससे की आपके चेहरे का नैचुरल ग्लो बने रहे व आप और अधिक खूबसूरत दिखें।

Tripti Verma

Share
Published by
Tripti Verma

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago