विदेश

दुनिया की सबसे अनोखी गाय जो बना चुकी है वर्ल्ड रिकॉर्ड

आज तक आपने शायद सिर्फ दुनिया के सबसे छोटे आदमी या सबसे छोटी औरत के बारे में ही सुना होगा, लेकिन आज हम आपको दुनिया की सबसे छोटी गाय से रूबरू करवाने जा रहे हैं।

हमारे देश में गाय को माँ समान माना जाता है और लोग उसकी पूजा करते हैं। गांव में लगभग हर घर में गाय को पाला जाता है और उनके द्वारा अपने घर का खर्चा चलाया जाता है। आज हम जिस अनोखी गाय के बारे में बात कर रहे हैं वो भी हमारे देश के ही एक कोने में रहती है और इस गाय को दुनिया की सबसे छोटी गाय का दर्जा प्राप्त है।

‘मनिकयम’ नाम की यह गाय केरल के अथोली में रहती है। मनिकयम की उम्र 9 साल है और 2015 में यह गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में दुनिया की सबसे छोटी गाय के रूप में अपना नाम दर्ज करवा चुकी है।

मनिकयम की यह खास बात उसे अन्य गायों से अलग बनाती है। आमतौर पर एक सामान्य गाय की हाइट 4-5 फिट और वजन 300-350 किलोग्राम के करीब होता है। जबकि मनिकयम की ऊंचाई करीबन 2 फीट व वजन मात्र 44 किलो ही है।

जी हाँ, जैसा की आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं मनिकयम की ऊंचाई किसी कुत्ते से भी कम है। मनिकयम केरल के अथोली में रहने वाले किसान एन.वी. बालकृष्णन के साथ रहती है। सूत्रों की माने तो बालकृष्णन, मनिकयम को उस वक्त उनके घर लेकर आए थे कब वो नवजात थी। वे गाय को भरपूर चारा देते थे और उसकी देखरेख भी बहुत अच्छे से करते थे, लेकिन फिर भी मनिकयम का कद बढ़ नहीं पाया।

पिछले पांच सालों से मनिकयम का कद बढ़ना पूरी तरह से रुका हुआ है। बालकृष्णन के परिवार के सदस्य भी मनिकयम को अपने बच्चे की तरह प्यार देते है और उसकी बहुत देखभाल करते हैं।

अथोलीवासियों का कहना है कि उनके लिए यह गाय किसी वरदान से कम नहीं है। अपने छोटे कद के कारण मनिकयम सिर्फ केरल ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर हो गई है। दूर-दूर से पर्यटक जब भी यहाँ घूमने आते हैं तो वे मनिकयम का दीदार किए बिना नहीं रह पाते हैं। जब से मनिकयम का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज हुआ है तब से वो पूरी दुनिया के लिए सेलिब्रिटी बन गई है।

Ayushi Sharma

Share
Published by
Ayushi Sharma

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago