ENG | HINDI

दुनिया की सबसे अनोखी गाय जो बना चुकी है वर्ल्ड रिकॉर्ड 

सबसे छोटी गाय

आज तक आपने शायद सिर्फ दुनिया के सबसे छोटे आदमी या सबसे छोटी औरत के बारे में ही सुना होगा, लेकिन आज हम आपको दुनिया की सबसे छोटी गाय से रूबरू करवाने जा रहे हैं।

हमारे देश में गाय को माँ समान माना जाता है और लोग उसकी पूजा करते हैं। गांव में लगभग हर घर में गाय को पाला जाता है और उनके द्वारा अपने घर का खर्चा चलाया जाता है। आज हम जिस अनोखी गाय के बारे में बात कर रहे हैं वो भी हमारे देश के ही एक कोने में रहती है और इस गाय को दुनिया की सबसे छोटी गाय का दर्जा प्राप्त है।

सबसे छोटी गाय

‘मनिकयम’ नाम की यह गाय केरल के अथोली में रहती है। मनिकयम की उम्र 9 साल है और 2015 में यह गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में दुनिया की सबसे छोटी गाय के रूप में अपना नाम दर्ज करवा चुकी है।

मनिकयम की यह खास बात उसे अन्य गायों से अलग बनाती है। आमतौर पर एक सामान्य गाय की हाइट 4-5 फिट और वजन 300-350 किलोग्राम के करीब होता है। जबकि मनिकयम की ऊंचाई करीबन 2 फीट व वजन मात्र 44 किलो ही है।

सबसे छोटी गाय

जी हाँ, जैसा की आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं मनिकयम की ऊंचाई किसी कुत्ते से भी कम है। मनिकयम केरल के अथोली में रहने वाले किसान एन.वी. बालकृष्णन के साथ रहती है। सूत्रों की माने तो बालकृष्णन, मनिकयम को उस वक्त उनके घर लेकर आए थे कब वो नवजात थी। वे गाय को भरपूर चारा देते थे और उसकी देखरेख भी बहुत अच्छे से करते थे, लेकिन फिर भी मनिकयम का कद बढ़ नहीं पाया।

पिछले पांच सालों से मनिकयम का कद बढ़ना पूरी तरह से रुका हुआ है। बालकृष्णन के परिवार के सदस्य भी मनिकयम को अपने बच्चे की तरह प्यार देते है और उसकी बहुत देखभाल करते हैं।

सबसे छोटी गाय

अथोलीवासियों का कहना है कि उनके लिए यह गाय किसी वरदान से कम नहीं है। अपने छोटे कद के कारण मनिकयम सिर्फ केरल ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर हो गई है। दूर-दूर से पर्यटक जब भी यहाँ घूमने आते हैं तो वे मनिकयम का दीदार किए बिना नहीं रह पाते हैं। जब से मनिकयम का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज हुआ है तब से वो पूरी दुनिया के लिए सेलिब्रिटी बन गई है।