ENG | HINDI

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्‍हा की तरह चाहिए कर्वी और सेक्‍सी फिगर तो रोज करें शीर्षासन

कर्वी और सेक्‍सी फिगर

कर्वी और सेक्‍सी फिगर – अगर आपकी भी चाहत है कर्वी और सेक्सी फिगर पाने की तो रोज शीर्षासन करें। दबंग फेम सोनाक्षी सिन्हा कर्वी और सेक्सी फिगर को मेंटेन रखने के लिए रोज शीर्षासन करती हैं।

इंडिया में जीरो फिगर का टसन करीना कपूर की फिल्म टशन से शुरू हुआ था क्योंकि अपने देश में शुरू से कर्वी फिगर का ही क्रेज रहा है। जीरो फिगर तो बाहर हॉलीवुड की प्रथा रही है जिसकी केवल एक हवा से इंडिया में चली थी। जिस हवा को रोकने का काम किया है ‘दबंग’ फेम सोनाक्षी सिन्हा ने… कर्वी और सेक्‍सी फिगर के साथ…

सोनाक्षी सिन्हा को एक समय में अपने बढ़े हुए वेट और फिगर के कारण खूब आलोचना का शिकार होना पड़ा है। एक बार तो उनके वेट के कारण उनका किसी मॉडल ने मजाक भी उड़ा दिया था।

कर्वी और सेक्‍सी फिगर –

कह दिया था ‘गाय’

कर्वी और सेक्‍सी फिगर

मोटापे के कारण सोनाक्षी सिन्हा का एक बार एक मॉडल ने मजाक भी उड़ा दिया था। उन्हें एक मॉडल ने गाय कह दिया था। इसका खुलासा उन्होंने फरवरी में अटेंड किए एक शो में किया था। इस शो में उनसे रैपिड फायर राउंड में कोई सवाल किया गया था। जिसमें उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि एक बार उन्हें हैवी वेट और मोटापे के कारण बॉडी शेम का शिकार होना पड़ा था।
ये उस समय की बात है जब उनका वजन ज्यादा था और उन्होंने उस समय एक बार रैंप वॉक किया था। तब रैंप वॉक के दौरान एक सेलेब्रिटी मॉडल ने उनकी बॉडी का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि “ये क्या है अब गाय भी रैंप वॉक करेगी?”

लेकिन अब करती हैं सेक्सी लड़कियों का किरदार

कर्वी और सेक्‍सी फिगर

लेकिन अब उन्होंने अपने फिगर को इस तरह से मेंटेन कर लिया है कि हर फिल्म में वह सेक्सी लड़कियों का किरदार कर रही हैं। यहां तक की फिल्म अकीरा में भी उन्होंने अपने दमदार रोल को जिस ग्लैमर्स तरीके से निभाया था वह काबिलेतारीफ था। यह सब उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है। अपनी कड़ी मेहनत के कारण वह आज की डेट में बॉलीवुड की सबसे फिट और सेक्सी एक्‍ट्रेस में गिनी जाती हैं।

फिट रहने के लिए करती हैं कड़ी मेहनत

कर्वी और सेक्‍सी फिगर

सोनाक्षी सिन्हा फिट रहने के लिए काफी कड़ी मेहनत करती हैं। कड़ी मेहनत के बाद अपने स्लिम-ट्रिम अवतार के कारण काफी तारीफें बटोर रही हैं। उनके लिए डेली रूटीन में एक्सरसाइज बहुत जरूरी हो चुका है। हाल ही में हमने उनका वीडियो इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर देखा जिसमें वह शीर्षासन कर रही थी। अब समझ में आया कि वह आजकल इतनी फिट कैसे दिखती हैं।

शीर्षासन से खुद को फिट रखती हैं सोनाक्षी

शीर्षासन यानि सिर के बल खड़े होना, जिसके नाम से ही अच्‍छे-अच्‍छों के पसीना छूटने लगते है। इसे करना हर किसी के बस की बात नहीं है। हालांकि ये देखने में जितना कूल लगता है उतना हैं नहीं। लेकिन हमारे बॉलीवुड की कई एक्‍ट्रेस इसे करती हैं। उन्‍हें इसे करने में बहुत मजा आता है। इन एक्‍ट्रेस की बॉडी ऑन स्‍क्रीन जितनी टोन्‍ड और फिट दिखती है, असल जिंदगी में इसे मेंटेन करने के लिए इन्‍हें उतना ही पसीना भी बहाना पड़ता है। यह बात तो आपको सोनाक्षी के इस वीडियो को देखकर समझ में आ ही जायेगा।

आप भी हो जाएंगे उनकी फैन

कुछ दिनों पहले पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के एब्‍स देखकर सब चौंक गए थे। फिर जैकलीन ने भी पोल डांस का वीडियो पोस्ट कर सबकी तारीफें बटोरी थीं। अब दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्‍हा ने भी ऐसा ही कुछ कमाल किया है। हालांकि उन्‍होंने एब्‍स तो नहीं बनाए हैं और ना ही पोल डांस से खुद को फिट किया हैं। लेकिन उनका पर्फेक्‍ट हेडस्‍टैंड देखकर आप उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।

सोनाक्षी ने पैरों से कमाल के मूव्‍स दिखाएं हैं

हालांकि आपने शीर्षासन करते हुए स्‍वामी रामदेव को भी देखा होगा। लेकिन सोनाक्षी ने जो किया है वो और भी मुश्किल है। उन्‍होंने हेडस्‍टैंड करते हुए अपने पैरों से जो कमाल के मूव्‍स दिखाएं हैं उससे अंदाजा हो जाएगा कि वह कितनी फिट हैं। उनके इस वीडियो को देखकर स्‍वामी रामदेव भी बहुत खुश हो जाएगें। क्‍योंकि वह अक्‍सर लोगों को फिट रहने के लिए इसे करने की सलाह देते हैं।

क्यों जरूरी है शीर्षासन

शीर्षासन केवल फिगर पाने के लिए नहीं किया जाता है बल्कि यह खुद को फिट रखने के लिए भी किया जाता है। शीर्षासन करने से वेट लॉस के साथ-साथ डाइजेस्टिव सिस्‍टम से जुड़ी प्रॉब्‍लम्‍स दूर होती है। बॉडी मजबूत और चुस्‍त बनती है ब्‍लड सर्कुलेशन अच्‍छा होता है और ब्रेन की शक्ति बढ़ती है। साथ ही बालों का झड़ना कम हो जाता है उनमें मजबूती आती है और चेहरे पर ग्‍लो आता है। शायद तभी सोनाक्षी के बाल और स्किन इतना ग्‍लो करती हैं।

इस तरह से पा सकते है कर्वी और सेक्‍सी फिगर – अगर आप भी सोनाक्षी की तरह फिट रहना चाहती हैं तो आज से शीर्षासन करना शुरु कर दें और खुद को फिट रखें। लेकिन हां… किसी एकस्पर्ट से सलाह जरूर ले लें।