ENG | HINDI

परिणीति चोपड़ा ने मांगे जूता छुपाई के 37 करोड़ रुपये

जूता छुपाई

जूता छुपाई की रस्म – प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की डेट अभी फिक्स नहीं हुई थी कि वह सुर्खियों में आ गई। लेकिन इस बार इस सेलीब्रिटी की शादी की डेट फिक्स होने के कारण सुर्खियों में नहीं है।

बल्कि ये प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा के कारण सुर्खियों में है।

परिणीति ने निक से मांगे करोड़ों रुपये

दरअसल अभी शादी की डेट फिक्स नहीं हुई थी कि परिणीति ने अपने होने वाले जीजा जी से करोड़ों रुपये मांग लिए हैं। वह भी एक-दो करोड़ नहीं बल्कि 37 करोड़ रुपये मांगे हैं।

जूता छुपाई

जूता छुपाई के रखे दाम

हिंदु शादी में दुल्हे के जूते छिपाने के एक रस्म होती है। सालियां अपने जीजाजी के जूते छुपाती हैं और शादी के अंत में विदाई के वक्त उन्हें जूता देने के बदले पैसे मांगती हैं। परिणीति ने इस रस्म को निभाने के लिए इतने पैसे मांगे हैं।

परिणीति ने कहा है कि मैं शादी में निक के जूते छुपाऊंगी और जूते लौटाने के लिए 37 करोड़ रुपये मागूंगी।

जूता छुपाई

ये है शादी की डेट

खबर है कि शादी 2 दिसंबर को फिक्स हुई है। लेकिन इसी डेट को फिक्स समझना जल्दी होगी। क्योंकि शादी का पूरा फंक्शन 3 दिनों तक चलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रोमांटिक जोड़ी की शादी की रस्‍में 30 नवंबर से शुरू होकर 2 दिसंबर चलेंगी। प्रियंका-निक की शादी को लेकर उनके फैंस के साथ-साथ उनकी बहन परिणीति चोपड़ा भी खासा उत्‍साहित है।

ये उत्साह जूता छुपाई को लेकर है। हाल ही में एक एंटरटेनमेंट साइट को दिए इंटरव्यू में परिणीति ने बताया कि वो निक से जूते चुराई में कितने पैसे लेंगी। अपने हालिया इंटरव्‍यू के दौरान परिणीति ने बताया निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी में जूता चुराई की रस्‍म में क्‍या करने वाली हैं? खबरों के मुताबिक परिणीति ने अपने जीजू निक को पहले ही बता दिया है कि उन्‍हें जुता चुराई की रस्‍म में 5 मिलियन डॉलर यानी 37 करोड़ देने होंगे। उन्‍होंने यह भी बताया कि निक ने उन्‍हें 10 डॉलर देने का वादा किया है।

जूता छुपाई

जोधपुर पैलेस में होगी शादी

प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उमेद पैलेस में होगी। शादी के लिए यह पैलेस बुक करा लिया गया है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लवस्टोरी से कुछ वक्त पहले ही पर्दा उठा है। मुंबई में प्रियंका और निक का रोका भी हुआ था। इसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। अब दोनों की शादी की डेट भी फिक्स हो चुकी है और शादी के लिए जोधपुर के उमेद पैलेस को बुक करा लिया गया है।

जूता छुपाई

परिणीति चाहती हैं निक की फेवरेट साली बनना

परिणीति निक की फेवरेट साली बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा, ‘जूते चुराई को लेकर मैंने जीजू से बात करनी भी शुरू कर दी है। मैंने निक से जूते चुराई रस्म के लिए 5 मिलियन डॉलर मांगे हैं। इसके बाद जीजू ने मुझसे कहा कि मैं 10 मिलियन डॉलर दूंगा।’

प्रियंका को बर्थडे पर प्रपोज़ किया था निक ने

प्रियंका को उसके बर्थडे पर निक ने रिंग पहनाकर प्रपोज किया था। इस बात की जानकारी परिणीति चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान दी थी। परिणीति ने ये भी कहा था कि जब उन्हें देर रात प्रियंका ने उन्हें अपनी सगाई के बारे में बताया तो वो बेहोश हो गई थीं।

अब देखना है कि दोनों की शादी में परिणीति होश में रहती हैं कि नहीं। साथ ही परिणीति को जूता छुपाई के इतने पैसे मिलते हैं कि नहीं। अगर इतने पैसे मिल गए तो परिणीति को दो-तीन सालों तक कोई फिल्म करने की भी जरूरत नहीं होगी।