विशेष

अगर आप भी इनमें से किसी को बताते हैं राज़ की बातें तो हो जाइए सावधान !

राज़ की बातें – महाभारत सिर्फ एक महाकाव्य नहीं है बल्कि हमे ज़िदंगी से जुड़े कईं सलीके भी सिखाता है।

जीवन से जुड़ी कईं ऐसी सीख देता है जिन्हे अगर हम अपने अंदर उतार ले तो हमारा जीवन बहुत बेहतर हो सकता है।  महाभारत रिश्तों और रीति-रिवाजों की डोर में बंधा हुआ एक ऐसा ग्रंथ है जो जीवन से जुड़ी ऐसी बातें भी कह देता है जिन्हे जानना किसी भी इंसान के लिए फायदेमंद हो सकता है।

महाभारत में श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश देकर मानों इंसान को जीवन सार समझाया था, इसके अलावा भी महाभारत में ऐसे कईं प्रसंगों का उल्लेख है जो जीवन से जुड़ी कईं बातें समझाते हैं।

आपको बता दें कि महाभारत में इस बात का भी ज़िक्र है कि हमे किससे अपनी राज़ की बातें शेयर करनी चाहिए और किससे नहीं, अगर आप गलत इंसान से अपने रहस्य बांटेंगे तो ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

जी हां, अक्सर ऐसा होता है कि हम अपने दिल की गहरी बातें भी ऐसे इंसान से कह जाते हैं जो बाद में उसका फायदा उठाकर हमारे लिए मुश्किल खड़ी करता है। ऐसे में ये बात ध्यान देने योग्य है कि हमे किस इंसान से अपने राज़ सांझा करने चाहिए औऱ किससे छिपाने चाहिए।

आज आपको इसी बारे में जानकारी देते हैं राज़ की बातें किसे बतानी चाहिए और किसे नहीं –

महाभारत जो कि हमे लाइफ मैनेजमेंट के गूढ़ रहस्य सिखाता है उसके अनुसार हमे अपने राज़ की बात कभी भी किसी स्त्री को नहीं बतानी चाहिए क्योकि स्त्रियों के पेट में कोई बात नहीं टिकती, इसका संबध भी महाभारत के एक अध्याय से ही है। ऐसा कहा जाता है कि स्त्रियां कभी ना कभी उन्हे बताई गई राज़ की बात किसी ना किसी के आगे उजागर कर ही देती हैं। ऐसे में इन्हे अपने राज़ की बात बताना आपके लिए घातक हो सकता है क्योकि अगर ये बात उन्होने गलत व्यक्ति के समक्ष कह दी तो ये आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंचा सकता है।

इसके अलावा स्त्रियां अक्सर इधर की बात उधर कह ही देती हैं भले ही इसके पीछे उनका उद्देश्य गलत ना हो लेकिन वो ऐसा करती हैं। ऐसे में स्त्रियों को कभी भी कोई राज़ की बात ना बताएं।

वैसे स्त्रियां इसे अन्यथा ना लें क्योकि ये भी सच है कि कईं स्त्रियां गहरे से गहरे राज़ को अपने अंदर समेट लेती हैं। इसके अलावा मूर्ख और लालची व्यक्तियों को भी कभी कोई राज़ नहीं बताना चाहिए।

ऐसा इसलिए क्योकि मूर्ख इंसान जाने अनजाने में ये बात किसी और से कह सकता है तो वहीं लालची व्यक्ति पैसे के लालच में आपके राज़ की बात किसी और के साथ शेयर कर सकता है।

लालची व्यक्ति अपने स्वार्थ को सिध्द करने के लिए आपका राज़ बड़ी ही आसानी से किसी अन्य व्यक्ति से साथ शेयर कर सकता है।इसके अलावा बच्चों से राज़ की बात कहना भी घातक हो सकता है क्योकि वो अपनी मासूमियत में ये बात किसी से शेयर कर सकते हैं।

इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका राज़, राज़ की बातें राज़ ही रहे तो आप अपने राज़ की बातें इनमें से किसी भी व्यक्ति को ना बताएं। याद रखे अपना कोई भी राज़ सिर्फ उसी इंसान के साथ बांटे जो आपका विश्वास पात्र हो।

Deepika Bhatnagar

Share
Published by
Deepika Bhatnagar

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago