ENG | HINDI

भारत में बढ़ते हुए रेप के पीछे ये हैं 5 कारण

रैप के कारण – आज भारत में रेप और महिलाओं पर उत्‍पीड़न के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं।

यहां तो बच्चियों और नाबालिग लड़कियों तक से रेप हो रहे हैं और अधिकतर मामलों में रेप के आरोपी कोई और नहीं बल्कि पीडिता का बाप, भाई या कोई जानकार व्‍यक्‍ति होता है।

आए दिन मीडिया में रेप की खबरें छाई रहती हैं। इन खबरों को देखकर आपको भी लगता होगा कि आखिर ये देश किस ओर जा रहा है और देश में बढ़ते रेप के मामलों का क्‍या कारण है

तो चलिए आज हम आपको देश में महिलाओं पर बढ़ते रैप के कारण ।

रैप के कारण –

१ – समाज में पुरुषों का प्रभुत्‍व

भारतीय समाज में पुरुषों की सत्ता चलती है और यहां स्त्रियों को उपभोग की वस्‍तु समझा जाता है। ये उनके प्रति हिंसा का सबसे बड़ा कारण माना जा सकता है। महिलाएं अपने अधिकारों से अपरिचित हैं और बचपन से ही उन्‍हें घर में आवाज़ उठाने की आजादी नहीं दी जाती है। इसी कारण समाज में भी उन्‍हें दया की दृष्टि से देखा जाता है। इस वजह से महिलाएं अपने साथ होने वाले अपराध की शिकायत करने की जगह सहम जाती हैं।

२ – महिला पुलिसकर्मियों की कमी

कई बार रेप पीडित महिलाएं सिर्फ इसलिए शिकायत नहीं करवा पाती हैं क्‍योंकि वो पुलिस अधिकारियों द्वारा पूछे जाने वाले बेतुके और कई बार घटिया सवालों से घबराती हैं। महिला पुलिसकर्मियों की कमी के कारण और शर्म की वजह से महिलाएं अपने साथ हो रहे अत्‍याचार की शिकायत करते समय डिटेल में सब कुछ नहीं बता पाती हैं। दामिनी केस के बाद महिला पुलिसकर्मियों की संख्‍या थोड़ी बढ़ी है।

३ – जवान वीआईपी और वीवीआईपी की सुरक्षा में बिजी हैं

देश के अधिकतर जवान बड़े-बड़े नेताओं और अफसरों की सुरक्षा में तैनात हैं। दिल्‍ली में 84000 पुलिस जवानों में से सिर्फ एक तिहाई पुलिस ही आम जनता की सेवा में उपलब्‍ध है। ये बेहत मायूस कर देने वाली बात है। ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा के साथ मजाक हो रहा है।

४ – समझौता करने का दबाव

अगर हमारे समाज में किसी लड़की के साथ रेप होता है तो परिवार और समाज की ओर से उस पर आरोपी से समझौता कर लेने का दबाव बनाया जाता है। कई बार तो आरोपी से शादी ही करवा दी जाती है जिससे उनके हौंसले बढ़ जाते हैं। कई मामलों में तो पुलिस भी पीडित महिला पर समझौते के लिए दबाव डालकर केस दर्ज नहीं करती है।

५ – अश्‍लील वेबसाइटों का चलन

एक रिसर्च में यह बात सामने आई थी कि पोर्न साइटों का सबसे ज्‍यादा इस्‍तेमाल भारतीय करते हैं। ये भी रेप के बढ़ते मामलों का एक प्रमुख कारण है। दिनभर गलत चीज़ें देखते रहते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी चीज़ों को देखकर इनका दिमाग खराब हो जाता है और ये कोई गलत कदम उठा बैठते हैं। दामिनी केस में भी आरोपियों ने रेप से पहले पोर्न वीडिया देखी थी।

देश में बढ़ते रैप के कारण और भी हो सकते हैं लेकिन ये पांच कारण प्रमुख हैं और अगर इन पर लगाम कस दी जाए तो महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत किया जा सकता है।