ENG | HINDI

ऐसे भारत कैसे महान हो सकता है जहां रेप के आरोपियों के समर्थन में नारे लगते हों !

भारत में बलात्कार

भारत में बलात्कार – जिस देश में एक रेपिस्ट को उसकी मां बचाने लगे और नेता हिंदु बोलकर बचाने लगे तो फिर तो हमारा देश महान बन गया।

यह हिंदुओं को फंसाने की साजिश है। रेप जिसने भी किया होगा उसको सजा मिलेगा। लेकिन यह हिंदुओं को फंसाने की साजिश है जिसके कारण हमने हिंदु रक्षा मंच बनाया है।

यह बात हिंदु रक्षा मंच बन जाने के बाद उसमें शामिल लोगों ने कही थी।

इसी तरह से आसिफा के एक रेपिस्ट की मां का कहना है कि मेरा बेटा तो उस दिन था ही नहीं। हद है।

वहीं आरोपी की जिससे शादी होने वाली थी उसने भी एक वक्तव्य जारी किया है। उसने कहा है कि उसकी आंखों में आंखें डाल कर पूछूंगी कि क्या उसने सच में रेप किया है? वह मुझसे झूठ नहीं बोलेगा। अगर उसने हां बोला तो मैं अपने लिए दूसरा दुल्हा ढूंढुगी।
क्या सच में?

भारत में बलात्कार –

भारत में बलात्कार

एक सप्ताह तक आठ साल की बच्ची का देवस्थान में रेप करने वाला शख्स झूठ नहीं बोलेगा। वो भी उससे जिससे अभी तक रिश्ता बना भी नहीं है। एक बार फोटो में इन आरोपियों की शक्ल भी देख लीजिए जो चेहरे से ही असूर लगते हैं।

उन्नाव रेप केस

ये तो था आसिफा का मामला, जरा एक नजर उन्नाव के रेप केस में भी डालते हैं। जिसमें पीड़िता के बाप को ही इंसाफ की गुहार लगाने के सरेआम कारण मार दिया गया। दरअसल इस मामले का आरोपी वहां का बीजेपी विधायक है। ये अपने देश की महानता ही है कि इस आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जहां मीडिया और भीड़ आरोपी बोल रही है वहीं पुलिस माननीय विधायक ही बोलती नजर आ रहा है।

गुजरात में 9 साल की बच्ची का रेप

इन दोनों का मामला थमा भी नहीं था तब तक गुजरात में 9 साल की बच्ची के रेप की खबर सुनने को आ गई है। इस बच्ची को भी रेप के बाद उसे मार दिया गया। शरीर पर उसके 86 जख्म थे। पोस्टमार्टम से पता चला है कि बच्ची के साथ कम से कम आठ दिनों तो रेप हुआ और उसके बाद उसे बर्बरता पूर्वक मार दिया गया। फिलहाल तक बच्ची की पहचान नहीं हो पाई है। और पहचान होने की ज्यादा उम्मीद भी ना रखें क्योंकि जिन मामलों में आरोपी की जानकारी है उन्हें ही पुलिस पकड़ने में नाकाम है। हम बात कर रहे हैं आसिफा केस और उन्नाव केस की… जिनके आरोपी को बचाने के लिए नेता तक आगे आ गए हैं।

भारत में बलात्कार

जिस देश में महिलाओं को डायन के नाम पर मार दिया जाता है। जिस देश में लड़कियां अपने पसंद के लड़के से शादी नहीं कर सकती हैं। जिस देश में एक रेप का इंसाफ मांगने के बदले यह कहा जाता है कि मुस्लिम भी हिंदु महिलाओं का रेप करते हैं वह देश कैसे महान बनेगा।

अतुल्नीय भारत

भारत में बलात्कार – अपने देश में हर चीज को राजनीति से जोड़ दिया जाता है। जैसे आसिफा के केस को राजनीति से जोड़ दिया गया। उन्नाव के मामले में तो राजनेता खुद ही शामिल हैं। वैसे में अपना देश कैसे महान बनेगा?
शायद इसलिए ही इसे अतुल्नीय भारत कहते हैं।