ENG | HINDI

रवि शास्त्री, निम्रत कौर से डेटिंग करने को मानते हैं “गाय का गोबर”

रवि निम्रत की अफेयर

रवि निम्रत की अफेयर – लगता है टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री के सितारे गर्दिश में हैं।

पहले तो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। फिर उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर से जुड़ गया। बीते सोमवार को रवि निम्रत की अफेयर की खबरें पूरे दिन सोशल मीडिया में छाई रही। इन खबरों को लेकर रवि शास्त्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

रवि निम्रत की अफेयर

डेटिंग को बताया “गाय का गोबर”

कई बार उड़ते-उड़ते यह खबर आई है कि इंडियन क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री और बॉलीवुड ऐक्ट्रेस निरमत कौर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बीते सोमवार को इस खबर ने जोर पकड़ लिया और सोशल मीडिया दोनों के रिश्ते के बारे में बातें होने लगीं। जिसके कारण उन्हें सबके सामने आकर कहना पड़ा यह सारी बातें “गाय का गोबर” है और इससे ज्यादा बकवास बात कुछ नहीं हो सकती।

पूर्व क्रिकेटर और कोच ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि यह ‘गाय का सबसे बड़ा गोबर’ है। जिसके बाद एयरलिफ्ट की एक्ट्रेस निम्रत ने भी शाम को ट्विट कर इन खबरों का खंडन किया। सोमवार शाम को ट्वीट कर निम्रत कौर ने रवि के साथ रिश्ते को काल्पनिक बताया।

शास्त्री ने कहा-
यह ‘गाय का सबसे बड़ा गोबर’ है। यह गाय के गोबर से अधिक कुछ भी नहीं है।

निम्रत ने किया था यह ट्वीट-

शाम 4 बजे के करीब निम्रत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “फैक्ट: मुझे रुट कैनाल की जरुरत हो सकती है। कल्पना: सबकुछ जो मैंने आज अपने बारे में पढ़ा। तथ्य: कल्पना बहुत नुकसान पंहुचा सकती है, मंडे ब्लूज होता है और मुझे आइसक्रीम से प्यार है। बेकार की बातों को पीछे छोड़ते हुए अच्छे दिन की ओर।”

रवि निम्रत की अफेयर

निम्रत कौर से 20 साल बड़े हैं रवि

निम्रत कौर से रवि शास्त्री 20 साल बड़े हैं। निम्रत का जन्म 13 मार्च 1982 को हुआ था और वे 36 साल की हैं। जबकि रवि शास्त्री लगभग 56 साल के हैं। निम्रत ने 2006 में अंग्रेजी फिल्म ‘वन नाइट विद द किंग’ से अपने करियर की शुरुआत की। बॉलीवुड में निम्रत ने एयरलिफ्ट और लंच बॉक्स जैसी फिल्मों में काम किया है।

रवि निम्रत की अफेयर

अमृता सिंह से भी रह चुका है अफेयर

रवि शास्त्री इस से पहले भी कई ऐक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं। गौरतलब है कि साल 1990 में रवि शास्त्री ने रितु सिंह से शादी की थी और शादी के 22 साल बाद दोनों अलग हो गए थे। रवि अपनी पत्नी रीतू से लगभग 10 साल पहले अलग हो चुके हैं। वहीं निम्रत कौर सिंगल है। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच का अब दिल निम्रत कौर पर आ गया है।

रवि निम्रत की अफेयर – रवि इससे पहले एक और बॉलीवुड अदाकार अमृता सिंह को 80 के दशक में डेट कर चुके हैं। निम्रत इस समय मशहूर वेब सीरीज में काम कर रही हैं और रवि इंदलैंड दौरे पर हैं। दोनों चोरी-छुपे डेट करते हैं लेकिन कभी इस बात को मानते नहीं है। शायद ये दोनों इस बात पर विश्वास करते हैं कि “छुप-छुप कर मिलने का मजा तो आएगा।”