ENG | HINDI

रणवीर सिंह के 8 ऐसे आउटफिट जो शायद ही किसी सेलेब्रेटी ने पहने हो !

रणवीर सिंह के आउटफिट

रणवीर सिंह के आउटफिट – बॉलीवुड एक्टर अक्सर अपने ट्रेंडी-फैशनेबल आउटफिट को लेकर चर्चा में रहते हैं जिनके कपड़ों को उनके फैंस के साथ कॉ-स्टार भी फॉलो करते हैं।

लेकिन बॉलीवुड में इस एक्टर के कपड़ों को शायद ही कोई कॉ-स्टार या उसका प्रशंसक पहनना चाहेगा। क्योंकि यह एक्टर आमतौर पर अपने अतरंगी-सतरंगी कपड़ों के  एक्सपेरिमेंट के लिए पहचाना जाता है।

जी हां, पेशवा बाजीराव व अलाउद्दी खिलजी में ऐतिहासिक कपड़ों पर बुलंद अभिनय प्रस्तुत करने वाले रणवीर सिंह अपने आउटफिट पर नये एक्सपेरिमेंट के लिए काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। रणवीर सिंह का एक्सपेरिमेंट पर उनके कॉ-स्टार अक्सर कमेंट देते आए हैं। लेकिन उन सभी कमेंट की बिना परवाह किए पेशवा फिल्म प्रमोशन से लेकर एयरपोर्ट पर अपने भिन्न ड्रेस में नजर आ ही जाते हैं ।

जैसा कि रणवीर सिंह अपने कपड़ो को लेकर नयापन दिखाते रहे हैं। बॉलीवुड में किसी दूसरे एक्टर ने ऐसा नहीं किया है। शायद यही है पेशवा बाजीराव का स्टाइल, जो पर्दे पर भी दमदार जिया और रियल लाइफ में भी कॉ-स्टार के कॉमेंट मिलने के बावजूद एक्टर ज़बर्दस्त जी रहा है।

मस्तमौला रणवीर का यह अंदाज ही उन्हें सभी एक्टर से अलग बनाता है उनके इसी अंदाज को ध्यान में रखकर देखिए पेशवा के अबतक के मज़ेदार आउटफिट।

रणवीर सिंह के आउटफिट –

१ – रणवीर सिंह और वानी कपूर की फिल्म बेफिक्रे के प्रमोशन के दिन जहां पब्लिक दोनों एक्टर को देखने के लिए जुटी थीं। वहीं रणवीर सिंह का रंगबिरंगा कूल आउटफिट ने सभी की नज़रें वानी से हटाकर उन पर ही टिका दी थी।

रणवीर सिंह के आउटफिट

२ – रणवीर सिंह पर नज़र टिका देने के लिए उनका यह ब्लैक ड्रेस काफी हटकर है। यह ड्रेस ऐसा है कि किसी इंटरनेशनल एक्टर ने भी ट्राय नहीं किया होगा। देखा जाए, रणवीर को एयरपोर्ट में अक्सर ऐसे ही ड्रेस में स्पॉट किया गया है।

रणवीर सिंह के आउटफिट

३ – रणवीर सिंह को GQ में बेस्ट ड्रेस के लिए अवॉर्ड भी मिल चुका है।  वर्ष 2015 में हुए इस अवॉर्ड की सेरेमनी पर रणवीर सिंह अपने नये ड्रेस पर पोज़ देते हुए दिखे।

४ -अब रणवीर सिंह ने यह ड्रेस क्यों पहना इस का सही जवाब एक्टर ही बता सकते हैं। लेकिन इस ड्रेस के साथ रणवीर ने अपने फैशन आइकल को जरूर ही बचा कर रखा।

रणवीर सिंह के आउटफिट

५ – रणवीर को ऐसे ड्रेस में देखना अब नयी बात नहीं है लेकिन गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर अपने ड्रेस कलेक्शन के एक नये ही अवतार में नज़र आये थे।

६ – इन सब के बाद इस तस्वीर में देखिए रणवीर सिंह का रैम्प वॉक पर ब्लैक एंड बोल्ड लुक, इसमें रणवीर आकर्षित लग रहे हैं। लेकिन उनका पॉज एक्टर के स्टाइल को प्रजेन्ट कर रहा है।

७ – एक अवॉर्ड नाइट पर रणवीर सिंह स्टेज पर डांस परफोर्मेंस देते हुए। रणवीर सिंह का इस पॉज़ के साथ देखिए उनका कूल लुक।

रणवीर सिंह के आउटफिट

८ – वैसे तो बिग बॉस सलमान खान से पहचाना जाता है। लेकिन फिल्म प्रमोशन के लिए पहुंचे रणवीर सिंह का यह अंदाज देख उस दिन शो की रौनक अधिक बढ़ गयी थी। इस तस्वीर में रणवीर ने रेड एंड चैक कलर की शर्ट पहनी है।

रणवीर सिंह के आउटफिट

ये है रणवीर सिंह के आउटफिट – अब इन आउटफिट से रणवीर सिंह को काफी लोकप्रियता मिल गयी है कि किसी दूसरे एक्टर पर यह ड्रेस बिलकुल भी अच्छे नहीं दिखेंगे। अगर बॉलीवुड में अतरंगी-सतरंगी ड्रेस के लिए किसी एक्टर का नाम याद रखा जाएगा तो वह सिर्फ होगा रणवीर सिंह।