ENG | HINDI

क्या दीप-वीर के बाद रणबीर-आलिया करने वाले हैं शादी?

रणबीर-आलिया

रणबीर-आलिया – पिछले दो दिनों से बॉलीवुड के स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी हो चुकी  हैं।

यह एक ऐसी शादी है जिसमें पूरा मीडिया और फैंस बाराती बने नजर आ रहे हैं। वैसे तो दीप-वीर ने अपने शादी की तस्वीरों को पब्लिक करने से रोक लगा रखी है। मगर जो कुछ तस्वीरें आई है, उन्हें देखकर फैंस का उत्साह चरम पर है।

बॉलीवुड सितारों की शादी के मामले में 2018 कुछ ज्यादा ही खास रहा। दीप-वीर के बाद दिसंबर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की हाई प्रोफाइल शादी की खबरें भी हैं।

इससे पहले सोनम कपूर और नेहा धूपिया भी सात फेरे ले ही चुकी हैं।

दीपिका और प्रियंका की शादी की वजह से फैंस की धड़कने पहले ही बढ़ी हुई हैं। ऊपर से अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर भी कयास लगने लगे हैं। रणबीर-आलिया इन दिनों बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल बने हुए हैं और लगातार इनकी शादी से जुड़ी खबरें भी आ रही हैं।

तो क्या वाकई ऐसा होने वाला है? आइए जानते हैं –

रणबीर-आलिया2019 में रिलीज होने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के शूट के दौरान ही बी टाउन की इस ताजा प्रेम कथा के बीज पनपे हैं। अब तो रणबीर-आलिया अक्सर ही साथ-साथ नजर आते हैं।

रणबीर-आलिया

कपल कुछ मौको पर अपने रिश्ते को खुले तौर से स्वीकार कर चुका है। वे कई बार पर साथ लंच व डिनर डेट पर देखे गए हैं। इतना ही सोनम कपूर-आनंद आहूजा के रिसेप्शन में ये साथ ही पहुंचे थे। पिछले दिनों रणबीर-आलिया के साथ उनके पिता ऋषि कपूर से मिलने लंदन भी गई थी। ऋषि कपूर यहां अपना इलाज करवा रहे हैं।

रणबीर-आलिया

रणबीर-आलिया की शादी को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। जिनमें से एक दावे के अनुसार यह जोड़ा 2020 में शादी के बंधन में बंध सकता है। एक पोर्टल ने सूत्र के हवाले से दवा किया है कि आलिया अभी अपने करियर में बेहतरीन पड़ाव पर है और दोनों एक-दूसरे को लेकर गंभीर भी है। ऐसे में शादी होना तो तय है लेकिन यह 2020 के पहले नहीं होगी।

रणबीर-आलिया

आलिया का शादी के बारे में कहना है कि वो अपने निर्णय अचानक से लेती है। शादी के मामले में भी जब किसी को उम्मीद ना हो तब शादी करके वो फैंस को चौका भी सकती है। उन्होंने आगे यह भी जोड़ा कि सब चाहते हैं कि वो 30 की उम्र में शादी करें लेकिन ये पहले भी हो सकता है।

रणबीर-आलिया

दूसरी ओर रणबीर का कहना है कि शादी की नहीं जाती है अपने आप होती है। जब दोनों पार्टनर को मन से लगता है कि अब उन्हें शादी कर लेनी चाहिए, वो कर लेते हैं। यहां फ़िलहाल ऐसा कुछ नहीं है।

रणबीर के साथ ही उनके पूरे परिवार को भी आलिया बहुत पसंद है। ऋषि कपूर यह कबूल कर चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि रणबीर को अपने लाइफ पार्टनर का चुनाव करने का पूरा हक है।

रणबीर-आलिया

इन सभी बातों को पढ़कर तो यही लगता है कि फिलहाल तो रणबीर-आलिया की शादी के योग नहीं है। लेकिन जैसा आलिया ने कहा फैंस को सरप्राइज कभी भी मिल सकता है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर कीजिएगा।