विशेष

घमंड और पेट किसी से गले नहीं मिलने देते, जानिए क्‍या है खास बात

घमंड और सेहत – कहते हैं कि आप चाहे कितनी भी ऊंचाई पर क्‍यों ना पहुंच जाएं आपको कभी घमंड नहीं करना चाहिए।

घमंड दूसरों का नहीं बल्कि अपना खुद का ही दुश्‍मन होता है जो आपको अपनों से ही दूर कर देता है।

कहते हैं कि जब घमंड और पेट बढ़ जाते हैं तो इंसान चाह कर भी किसी को गले नहीं लगा सकता है। जब ये दोनों बढ़ रहे होते हैं तो इंसान यह सोचता है कि ये सेहत और सफलता की निशानी है लेकिन ऐसा नहीं है। ये घमंड और सेहत पतन की निशानी होती हैं। जिस तरह बीमारी मुश्किल से ही ठीक हो पाती है वैसे ही एक बार पतन होना शुरु हो जाता है तो व्‍यक्‍ति का गर्त में जाना तय है।

घमंड और सेहत –

क्‍या है कारण

किसी भी चीज़ की अति होना बुरी बात है। वह चाहे खाना हो, सुख हो, प्‍यार हो, प्रसिद्धि हो या फिर पैसा हो। कोई भी चीज़ जरूरत से ज्‍यादा आ जाए तो इंसान को उस पर घमंड होने लग जाता है। वह उस पर अपना एकाधिकार मानने लगता है। उसे ही अपना भाग्‍य समझकर गलती कर बैठता है।

ऐसे हालात में इंसान भाग्‍य के चक्‍कर में अपने कर्म को भूल जाता है। जब कर्म नहीं होता तो धर्म की भी कोई जगह नहीं होती है। वहीं धर्म के ना होने पर अधर्म ही फैलता है। इसी बीमारी से घमंड और पेट बढ़ता है।

इंसान को इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि हर चीज़ का एक समय होता है और समय वह दौर है जो हमेशा नहीं आता बल्कि एक बार हाथ से निकल गया तो दोबारा नहीं आता। फिर चाहे सुख हो या दुख, समय निकलने पर इंसान बस देखता रह जाता है। हर चीज़ तय सीमा के बाद नया जन्‍म लेती है जबकि इंसान उसे अमर मान बैठता है। इस धरती पर कोई भी चीज़ अजर-अमर नहीं है। जो आया है उसे जाना ही होगा। हर चीज़ का अंत निश्चित है इसलिए जीवन में हर चीज़ को जरूरत और हिसाब से बरतें। अतिरेक में ना जाएं। इससे ना तो पेट बढ़ेगा और ना ही आपके अंदर की विनम्रता जाएगी।

कहीं ना कहीं आप भी इन बातों से सहमत होंगें और इस बात को तो आप नकार ही नहीं सकते कि घमंड करना हमारे लिये ही नुकसानकारी होता है। जब आप सफलता पा रहे होते हैं तो उसे देखकर आपको घमंड आने लगता है जबकि आप ये भूल जाते हैं कि समय कभी भी एक जैसा नहीं रहता है। आज सफलता मिली है तो अगले पल वो असफलता में भी बदल सकती है।

आपको इस बात पर गौर करना चाहिए कि दूसरों के प्रति व्‍यवहार करना ही आपके कर्म में शामिल है। अगर आप दूसरों के साथ बुरा व्‍यवहार करेंगें तो दुराचारी कहलाएंगें, अगर अच्‍छा व्‍यवहार करेंगें तो लोग आपसे प्रेम करेंगें और आपको इज्‍जत देंगें।

घमंड और सेहत – इंसान को इंसान के प्रति इंसानियत दिखानी चाहिए क्‍योंकि इसमें आपकी ही भलाई है। अब कभी भी बढ़े हुए पेट को सेहत और अपनी तरक्‍की को घमंड ना बनने दें। इसके पीछे छिपे इस गहरे रहस्‍य को जान लें।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago