ENG | HINDI

प्रियंका को बिना बताये उसकी मां ने भेजी थी मिस इंडिया के लिए तस्वीरें

मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा

मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा – ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को आज के दिनों में किसी परिचय की जरूरत नहीं है।

उन्हें अब पूरी दुनिया जानती है और लड़कियां इन्हें अपना रोल मॉडल मानती हैं। लेकिन उनसे जुड़ी ऐसी कई सारी बातें आज भी हैं जो उनके फैन्स नहीं जानते हैं। हाल ही में भारत में उनकी चर्चा आने वाली फिल्म भारत को लेकर चर्चा में हैं। बहुत दिनों के बाद प्रियंका चोपड़ा किसी बॉलीवुड फिल्मों में दिखेंगी। जिसका उनके फैन्स को भी बेसब्री से इंतजार है।

हाल ही में उनका बर्थडे बीता है जिसमें कई चौंकाने वाली बातें निकलकर सामने आई। जिसमें एक बात उनकी मिस इंडिया के कम्पीटिशन में नॉमिनेशन और उनकी मां से जुड़ी है।

मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा

दरअसल एक सूत्र के अनुसार प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने प्रियंका को बिना बताए उनकी तस्वीरें फेमिना मिस इंडिया 2000 प्रतियोगिता के लिए भेजी थीं। दरअसल, इससे पहले प्रियंका ने ‘मे क्वीन’ प्रतियोगिता जीती थी। तो उनकी मां को लगा कि वे यह प्रतियोगिता भी जीत सकती हैं। तो उन्होंने प्रियंका की तस्वीरें भेज दीं। जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा उस साल मिस इंडिया 2000 बनीं।

मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा

2000 में ही बनीं मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा

यह 2000 की बात है। उस समय वे एक किशोरी के रूप में अपनी चाची के साथ अमेरिका में रह रही थीं। उस साल अमेरिका में हुए फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में वे दूसरी विजेता रहीं और फिर इन्होंने मिस इंडिया वर्ल्ड के खिताब के लिए प्रवेश किया जहाँ उन्हे मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था। इस सम्मान को प्राप्त करने वाली वह पाँचवीं भारतीय थी। मिस इंडिया 2000 बनने के बाद प्रियंका ने मिस वर्ल्ड 2000 का खिताब भी अपने नाम किया था।

मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा

छोड़नी पड़ी थी 10 फिल्में

इसके अलावा पिछले साल इनकी मां ने ही खुलासा किया था कि प्रियंका को कास्टिंग काउच की वजह से 10 फिल्में छोड़नी पड़ी थीं। यह बात लगभग 17 साल पहले की है। जब प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में कदम रखा था। तब उनसे फिल्म में छोटे कपड़े पहनने की मांग की गई थी। जिसे मना करने पर उन्हें वह फिल्म छोड़नी पड़ी थी। यह बात पिछले साल प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने ‘डेक्कन क्रॉनिकल’ हाउस को दिए इंटरव्यू में बताई थी।

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने दिए इंटरव्यू में बताया कि उनकी बेटी को बॉलीवुड में शुरूआती समय में कास्टिंग काउच के कारण लगभग 10 बड़ी फिल्में गंवानी पड़ीं। लेकिन आज की तारीख में प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टार हैं जिनकी मांग हॉलीवुड में भी काफी है और उनके पास फिल्मों की कमी नहीं।

मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा

मां को मानती हैं अपना हीरो

As cliched as it may sound, my mother is my #GirlHero. She is a fiesty woman that came from a small town, who ran away from home to pursue her dream job… she was a doctor in the armed forces, has over 8 different medical certifications, is a certified pilot and she speaks 9 languages! She also used to drive around in an open top jeep (what a badass!), Whew! She's also an amazing mother, daughter, sister, wife, business partner… She's the one who taught me that I could be anything and everything I want to be… And that's why she's my #GirlHero… it's so important to inculcate that sense of confidence in the girls around you and hopefully that's what we do this International Day of the Girl Child.​ #DayoftheGirl @girlupcampaign @madhuchopra

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा अपनी मां को अपना हीरो मानती हैं। इसलिए वह इन्हें अपना #GirlHero बताती हैं। प्रियंका अपने पापा के भी बहुत करीब थीं। उनके पिताजी के जाने के बाद प्रियंका काफी दुखी हो गईं थीं और उन्होंने उस दौरान कोई फिल्म नहीं की थीं। फिलहाल प्रियंका अपने मां व भाई के साथ रहती हैं और अपने से दस साल छोटे हॉलीवुड सिंगर निक जॉन्स को डेट कर रही हैं।