ENG | HINDI

प्रिंस चार्ल्स और प्रिंस विलियम्‍स कभी नहीं करते एक प्लेन में सफर

प्रिंस चार्ल्स और प्रिंस विलियम्स

ब्रिटेन के दो राजकुमार हैं। प्रिंस चार्ल्स और प्रिंस विलियम्स ।

ब्रिटिश की राजशाही पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है और इस राजघराने में होने वाले हर आयोजन को टीवी पर अरबों लोग देखते हैं।

हाल ही में प्रिंस हैरी ने जब मेगन मार्केल से शादी की थी तो उसका प्रसारण टीवी पर अरबों लोगों ने देखा था और कई मीडिया घरानों ने उसे कवरेज किया था। जबकि ऐसा कवरेज दुनिया के किसी और देश के राजघराने को कभी नहीं मिलता है। इसी से पता चलता है कि इस दुनिया में आज भी ब्रिटिश राजशाही की काफी इज्जत की जाती है और दुनिया उसे बड़े सम्मान की दृष्ट से देखती है।

प्रिंस चार्ल्स और प्रिंस विलियम्स

11 लोग हैं राजघराने में

इस राजघराने में 11 लोग हैं। क्वीन एलिजाबेथ और प्रिंस फीलिप राजघराने के मुखिया हैं। प्रिंस वीलियम्स इनके बेटे हैं जिनकी शादी 1981 में लेडी डायना स्पेंसर से हुई थी। लेकिन यह शादी ज्यादा समय तक चली नहीं और दोनों का 1996 में तलाक हो गया। पैरिस में 31 अगस्त 1997 में डायना की मौत एक कार-दुर्घटना में हो गई। जिसके बाद पुरानी दोस्त केमिला पार्कर बोल्स के साथ उन्होंने शादी कर ली।
डायना से प्रिंस चार्ल्स के दो बेटे हुए, प्रिंस हैरी और प्रिंस विलियम्स। प्रिंस विलिम्स की शादी कैम्ब्रिज डच कैथरीन से हुई है और प्रिंस हैरी ने हाल ही में मेगन मार्कल से शादी की है। प्रिंस विलिम्स की तीन संतान हैं, प्रिंस जॉर्ज, प्रिंसेस चार्लोट और प्रिंस लुईस।

प्रिंस चार्ल्स और प्रिंस विलियम्स

कौन बैठेगा राजगद्दी पर

ब्रिटिश मीडिया में हमेशा कयास लगाए जाते हैं कि क्वीन एलिजाबेथ की मौत के बाद राजगद्दी पर कौन बैठेगा, प्रिंस चार्लस और प्रिंस वीलियम्स? वैसे तो प्रिंस चार्ल्स राजगद्दी पर बैठने के लिए पहले नम्बर पर आते हैं लेकिन वहीं के लोगों को प्रिंस वीलियम्स और कैम्ब्रिज डच कैथरीन राजगद्दी पर बैठने के ज्यादा काबिल लगते हैं।

प्रिंस चार्ल्स और प्रिंस विलियम्स

एक प्लेन में नहीं करते प्रिंस चार्ल्स और प्रिंस विलियम्स प्रिंस सफर

राजगद्दी पर बैठने के लिए प्रिंस चार्ल्स और प्रिंस विलियम्स में वैसे झगड़े तो कभी सुनने को नहीं आए। इसलिए झगड़ों के कयास कभी नहीं लगाए जाते हैं। हां, एक फैक्ट इन दोनों का राजगद्दी को लेकर जरूर जुड़ा हुआ है। दोनों प्रिंस कभी भी एक साथ प्लेन में सफर नहीं करते हैं। क्योंकि अगर किसी का भी प्लेन क्रैश होता है तो कम से कम एक जिंदा रहेंगे। ये मौत का डर ही और राजगद्दी की चाहत ही है जो इन दोनों को अलग-अलग प्लेन में यात्रा करना के लिए मजबूर की हुई है। अगर कोई हादसा हो तो दोनों में से एक तो ज़िंदा रहे।

प्रिंस चार्ल्स और प्रिंस विलियम्स

प्रिंस चार्ल्स और प्रिंस विलियम्स की राजगद्दी की चाहत

राजगद्दी की चाहत हर किसी को होती है। प्रिंस चार्ल्स और प्रिंस विलियम्स ही इसमें केवल स्पेशल नहीं है। वह तो अच्छा है कि इनके बीच में झगड़े नहीं होते हैं जैसा आमतौर पर राजघरानों में देखने को मिलता है। इसलिए ही ब्रिटिश राजघराने को दुनिया में इतने सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। हो भी क्यों ना, आखिर यह दुनिया का सबसे पुराने राजघराना है और इसने ही पूरी दुनिया को रहने का तरीका सिखाया है।