विशेष

मोदी ने बताया सेहत का राज, कहा – रोज 1 किलो गालियाँ खाता हूँ !

मोदी की सेहत का राज – कभी अपने आधी रात के फैसलों, कभी बयानों, भाषणों तो कभी अपनी बातों से अक्सर लोगों के जहन पर छाये रहने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र सिंह मोदी की फैन फोलोइंग बहुत बड़ी है।

देश ही नहीं विदेशों में भी लोग मोदी नाम पर चर्चा करते है। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में नेटर्वक 18 को एक्सक्लूसिव इन्टरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने यूपी चुनाव, दलितों पर अत्याचार, देश की आर्थिक व्यवस्था, के अलावा अपने खान-पान रहन-सहन के सवालों के भी जवाब दिये।

बाकि सभी बातें तो उनकी नीति-राजनिती से जुड़ी थी, जिसमें अव्वल दर्जे की जवाबदेही के लिए वे विदेशों में भी काफी मशहुर है। अब इतनी फैन-फोलोइंग हो तो लोग पीएम मोदी की सेहत का राज भी जरूर जानना चाहते है। पर ये बात सुनकर सबको बड़ी हैरानी होगी कि पीएम मोदी की सेहत का राज है…. गालियां…. अरे…. अरे… नाराज मत होइये। क्योकि ये शब्द हमारे नहीं बल्कि खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र सिंह मोदी के है।

दरअसल पीएम मोदी ने यह बात खुद लंदन के टाउनहॉल में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कही है।

लंदन के टाउनहॉल इवेंट में बुधवार यानि 18 अप्रैल को वह भारतीय प्रवासियों का संबोधन करने पहुंचे, जहां उनसे तमाम तरह के राजनैतिक, आर्थिक और समाजिक सवाल किये जा रहे थे। पीएम मोदी हर सवाल का जवाब बड़ी बेबाकी और खुशमिज़ाज़ी के साथ दे रहे थे  कि हॉल में बैठे एक श्रोता नें पीएम मोदी से उनकी सेहत का राज पूछ लिया।

तो उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों से वह रोजाना 1 से 2 किलों गालियां खा रहे है…. ‘गालियां’ शब्द सुनते ही पूरे हॉल में मोदी-मोदी की जय-जय कार के नारे गुंजने लगे।

आलोचकों की आलोचना को पीएम मोदी ने बड़ी ही सहजता के साथ सकारात्मक रूप से पेश किया।

हमेशा से ऐसा देखा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र सिंह मोदी अपनी आलोचना को बड़ी सहजता के साथ लेते हुए अपनी वाकपटुता में उसे जाहिर भी कर देते है। इस बार के उनके इन शब्दों के भाषण ने तो जैसे लंदन के उनके भारतीय श्रोताओं को अपना कायल ही बना दिया, जिसके बाद हॉल में बैठे लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे।

प्रधानमंत्री की लोकप्रियता की बात की जाये, तो उनके इतना फेमस होने के पीछे उनकी आलोचनाओं का ही हाथ रहा है।

उनके आलोचक उनकी जमकर आलोचना करते है और वह उसी का फायदा उठाकर लोगों के मध्य सहानुभूति का घड़ा भर लेते है। बाद में यह घड़ा उनकी चुनावी जीत का प्रतीक बन जाता है। वो अपने हर भाषण में लोगों को बताते है कि देखों मीडिया, विपक्ष और कई बुद्धिजीवी तबके के लोग उन्हें कितनी गालियां दे रहे है। उनके इस तरह के बयानों के साथ एक बड़े तबके, राज्य, और वर्गों की सहानुभूति उनके प्रति दिनों-दिन बढ़ती रहती है। जो उन्हें जीत दिलानें में काफी हद तक मददगार भी साबित होती है।

ये है मोदी की सेहत का राज –  उसका ताजा उदाहरण है टाउनहॉल की घटना, जहां पीएम मोदी ने अपनी सेहत का राज गालियों को बताया। बस फिर क्या था लोगों ने जैसे ही गालियां शब्द सुना लोगों ने सहानुभूति के साथ उनके प्रति अपना सर्मथन तालियों और नारों के साथ जाहिर करना शुरू कर दिया।

Kavita Tiwari

Share
Published by
Kavita Tiwari

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago