ENG | HINDI

मुंबई में यहां रहते हैं स्टार्स, देखे सितारों के घर की तस्वीरें

स्टार्स के घर – मुंबई यूं तो कईं मायनों में खास है।

दिन रात चलती रहने वाली ये मायानगरी यहां के वाशिंदों की पसंदीदा तो है ही साथ ही बाहर से अपनी आंखों में हज़ार सपने सजाए यहां आए लोगों के लिए भी ये बहुत स्पेशल है लेकिन इसकी प्रसिध्दि की एक बहुत बड़ी वजह है बॉलीवुड।

बी टाउन के सितारों की नगरी, यानी की मुंबई नगरी के बारे में जितनी बात की जाए, उतनी कम है। इन स्टार्स के आशियाने मुंबई की रौनक को तो बढ़ाते ही है साथ ही साथ फैंस भी इन्हे देखने के लिए आतुर रहते हैं।

जी हां, जितनी फैन फॉलोइंग इन सेलेब्स की है उतनी ही चर्चा में इनके खूबसूरत घर भी है। ये बात और है कि फैंस इन स्टार्स के घर को बाहर से देखकर सब्र कर लेते हैं लेकिन बाहर से भी इन स्टार्स के घरों को देखने और उस घर की बालकनी में अपने चहेते सितारों की एक झलक पाने के लिए हम सब बेताब रहते हैं।

अपने फिल्मी करियर में सफलता पाने और करोड़ो लोगों के दिलों की धड़कन बनने के सपने को पूरा करने के लिए हमारे इन सेलेब्स ने जीतोड़ मेहनत की, आज भी अपने स्टारडम को बरकरार रखने के लिए ये दिन रात एक कर रहे हैं। चाहे बात हो फिगर की, फिटनेस की, एक्टिंग की या फिर लुक्स की, ये स्टार्स हर कसौटी पर खरा उतरते हैं। अपने सपनों को पूरा कर इन सितारों ने अपने घर को भी कुछ ऐसा बनाया कि देखते ही दिल आ जाए और हर इंसान उसे पाने की ख्वाहिश करने लगे।

खैर, ये ख्वाहिश पूरी हो ये तो हर किसी की किस्मत में नहीं, लेकिन हमारे स्टार्स जिन्होने ये मुकाम हासिल किया है, ज़रा नज़र डालते हैं उनके खूबसूरत घरों की तस्वीरों पर

शाहरूख खान के घर मन्नत के चर्चे तो आप सभी ने सुने होंगे। घूमने के लिए मुंबई आने वाला हर शख्स एक बार यहां तो ज़रूर आता है। किंग खान के घर की कीमत तकरीबन 200 करोड़ है। शाहरूख का घर बांद्रा सी फेस, कार्टर रोड बंद स्टैंड, बांद्रा पश्‍िचम मुंबई  में है।

स्टार्स के घर

यही है वो जगह, जहां से शाहरूख की एक झलक देखने के लिए लाखों फैन बेताब रहते हैं और शाहरूख भी उन्हे निराश नहीं करते हैं। अपने बर्थडे या फिर और खास मौकों पर वो अक्सर ही यहां आकर अपने फैंस को वेव करते हैं।

स्टार्स के घर

ज़रा ये देखिए, शाहरूख के घर के अंदर की तस्वीर, देखकर आप भी ख्वाबों की दुनिया में खो गए होंगे क्योकि मन्नत अपने आप में एक हसीं ख्वाब है।

स्टार्स के घर

बी टाउन के बिग बी अमिताभ बच्चन का घर जलसा भी बहुत खास है और इसकी कीमत भी करोड़ों में हैं।

स्टार्स के घर

वैसे, इस मामले में दबंग खान भी पीछे नहीं है। सलमान गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में रहते हैं। यहां उनके दो फ्लोर हैँ। सलमान का एक फैन उनकी झलक पाने के लिए साइकिल से बिहार से मुंबई पहुंचा था।

स्टार्स के घर

बात अगर मिस्टर परफेक्शनिस्ट की करें, तो ये रही उनके घर की तस्वीर। आमिर बेला विस्‍टा अपार्टमेंट में रहते हैं।

स्टार्स के घर

बात अगर खिलाड़ी कुमार की करें तो अक्षय कुमार इस वक्त उसी बंगले में रहते हैं जिसकी दीवारों पर चढ़कर एक वक्त पर वो शूटिंग देखा करते थे। देखिए, उनके बंगले की तस्वीर

स्टार्स के घर

सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर के साथ बांद्रा के ‘फॉर्च्यून हाइट्स’ में रहते हैं

स्टार्स के घर

वैसे सैफ अली ख़ान का पुश्तैनी पटौदी पैलेस, मुंबई में तो नहीं है लेकिन ये भी अपने आप में खूबसूरती की मिसाल है।

स्टार्स के घर

बी टाउन की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा का घर बांद्रा में है। ये कुछ इस तरह दिखता है।

स्टार्स के घर

स्टार्स के घर – तो ये है आपके चहेते सेलेब्स के घरों की तस्वीरें, जिन्हे देखकर आप भी कुछ ऐसे ही घर का ख्वाब देखने लगे होंगे, ये हम जानते हैं। खैर, उम्मीद है कि एक दिन हम सभी के ख्वाब मुकम्मल हो और हम ऐसे आशियाने के मालिक बनें।