ENG | HINDI

मुंबई में इन स्पॉट्स पर सबसे ज्यादा नजर आते हैं सेलेब्स

सेलेब्स के स्पॉट्स

सेलेब्स के स्पॉट्स – मायानगरी मुंबई में ऐसे कई स्थान हैं, जो पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र है।

यहां पर्यटक जुहू व अक्सा बीच आदि पर घूमने के साथ ही सिद्धिविनायक मंदिर व हाजी अली जैसे धार्मिक स्थलों के दर्शन करने भी पहुंचते हैं। लेकिन मुंबई दर्शन के दौरान सभी सिनेप्रेमियों के मन में एक आस बनी ही रहती है कि कही ना कही कोई ना ना सेलेब दिख जाए तो बस मजा ही आ जाए। लेकिन अधिकांश फैंस की यह इच्छा अधूरी ही रह जाती है। मुंबई काफी बड़ा शहर है और किसी सेलिब्रिटी का आपसे टकरा जाना किस्मत की ही बात है।

अगर आप भी मुंबई में सितारा दर्शन की उम्मीद से जाने का मन बना रहे हैं तो हम आपकी थोड़ी मदद कर सकते हैं। हमारे और आपकी तरह ही इन सितारों के भी मुंबई में कुछ फेवरेट स्पॉट्स हैं, जहां ये अक्सर ही चिल आउट करने पहुंच जाते हैं।

अगर आप इन जगहों पर गए तो कोई ना कोई सितारा आपको देखने को मिल ही जाएगा।

सेलेब्स के स्पॉट्स –

हक्कासन रेस्टॉरेंट

सेलेब्स के स्पॉट्स

मुंबई में कुछ खास रेस्टॉरेंट्स हैं, जहां का स्वाद सभी सितारों को पसंद है। हक्कासन भी उन्हीं रेस्टॉरेंट्स में से एक है। आदित्य चोपड़ा यहां नियमित रूप से आते हैं। इनके अलावा कैटरीना कैफ, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, संजय दत्त, करण जौहर, शाहिद कपूर, सोनाक्षी सिन्हा व रनबीर कपूर जैसे एक्टर्स आपको इस डेस्टिनेशन पर नजर आ सकते हैं।

ऑलिव बार एंड किचन

सेलेब्स के स्पॉट्स

ऑलिव बार एंड किचन कई दशकों से सितारों का फेवरेट बना हुआ है। बॉलीवुड के खान की तिकड़ी (शाहरुख, सलमान व आमिर) से लेकर सैफ-करीना, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, माधुरी दीक्षित नेने, वरुण धवन व कंगना रनौत जैसे स्टार्स यहां बैठक जमाते हैं।

फिल्मी सितारों के फेवरेट रेस्टॉरेंट्स की लिस्ट में टू वन टू बार एंड ग्रिल, इंडिगो कैफ़े, वसाबी बाय मरीमोटो व पाली भवन आदि के नाम भी शामिल है।

पीवीआर, जुहू

सेलेब्स के स्पॉट्स

फिल्मों का मजा लेने के मामले में पीवीआर, जुहू कई सेलेब्स की चॉइस है। सोनम कपूर, श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन अर्जुन कपूर, अनुष्का शर्मा व सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे एक्टर्स यहां अक्सर ही देखे जाते हैं। इसके अलावा पीवीआर, वर्सोवा फिल्मों के प्रीमियर के लिए फेमस है।

मुंबई एयरपोर्ट

सेलेब्स के स्पॉट्स

मुंबई एयरपोर्ट एक ऐसी डेस्टिनेशन है, जहां किसी न किसी सेलेब का दिख जाना लगभग तय ही है। फिल्म एक्टर्स का मुंबई से बाहर आना-जाना लगा ही रहता है। ऐसे में हर दिन 2-4 सितारें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हो ही जाते हैं।

बैंडस्टैंड, बांद्रा (वेस्ट)

सेलेब्स के स्पॉट्स

शाहरुख खान, बैंड स्टैंड के नजदीक व सलमान खान कुछ ही दूरी पर रहते हैं। सल्लू भाई इस एरिया में सुबह-सुबह साइकिलिंग करते नजर आ सकते हैं। बैंडस्टैंड पर कई फिल्मों के शूट भी होते हैं।

फिल्म सिटी

सेलेब्स के स्पॉट्स

फिल्म सिटी में एंट्री के लिए आपको कुछ फीस चुकानी होगी। लेकिन अंदर आप कुछ फिल्मों व सीरियल्स के शूट व कई मशहूर सेट्स का दीदार कर सकते हैं। वही बाहर खड़े होकर इंतजार करने पर भी किसी एक्टर के दिख जाने की संभावना बनी रहती है।

मरीन ड्राइव

सेलेब्स के स्पॉट्स

मरीन ड्राइव व जुहू बीच पर भी सुबह के वक्त कोई सेलीब्रिटी वॉक करते नजर आ सकता है। वही जुहू बीच पर अक्षय कुमार व टाइगर श्रॉफ वर्कआउट करते मिल सकते हैं।

ये है सेलेब्स के स्पॉट्स – यदि आप बॉलीवुड के बड़े फैन हैं, तो अपने फेवरेट सितारे के दीदार के लिए आपको इन चर्चित पब्लिक स्पॉट्स के चक्कर जरूर लगाना चाहिए। क्या पता कब आपकी किस्मत खुल जाए।