ENG | HINDI

अक्षय से लेकर रनबीर तक, इन घरों में रहते हैं बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड सितारों के घर

बॉलीवुड सितारों के घर – पिछले दिनों ‘रेस 3’ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज अपने अपार्टमेंट को लेकर खबरों में बनी हुई थी।

दरअसल शाहरुख खान की पत्नी और सेलेब्स की फेवरेट इंटीरियर डिज़ाइनर गौरी खान ने जैकलीन के अपार्टमेंट को रीडेकोरेट किया है और उन्होंने इसकी कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी। नए रूप में निखरकर आए इस अपार्टमेंट को देखकर कई लेडीज अपने लिए भी ऐसे ही एक अपार्टमेंट का सपना देखने लगी होंगी। गौरी ने एक्ट्रेस के अपार्टमेंट को काफी क्लासी लुक दिया है।

जैकलीन की तरह ही अन्य बॉलीवुड सितारों के घर या बंगले इंटीरियर के मामले में फैंस को दीवाना बनाने वाले हैं। यूं तो सेलेब्स अक्सर ही शूट्स के चलते बाहर रहते हैं। लेकिन जब वो मुंबई में हों तब उन्हें अपने घर में ही सुकून मिलता है।

शाहरुख खान से लेकर ऋतिक रोशन ने अपने बंगलों को बिल्कुल सपनों के महल की तरह बना रखा है। जिनमें आपको ऐसी सुख-सुविधाएं देखने को मिल जाएंगी जिनके बारे में आम जनता सोच भी नहीं सकती।

चलिए आज आपको दिखाते हैं बॉलीवुड सितारों के घर  ।

बॉलीवुड सितारों के घर –

१ – अक्षय कुमार

खिलाड़ी अक्षय  कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना के जुहू स्थित अपार्टमेंट का एंट्रेंस देखकर आपको स्वर्ग में होने सा अहसास होगा। इस डुप्लेक्स अपार्टमेंट के फ्रंट गार्डन से अरब सागर का नजारा दिखता है। 

इस पूरे अपार्टमेंट का इंटीरियर ट्विंकल की पसंद का है। उन्होंने अपने सभी पुराने घरों की तरह यहां भी आम का पेड़ लगाया है। 

बॉलीवुड सितारों के घर

२ – रनबीर कपूर

कैटरीना कैफ से ब्रेकअप के बाद रनबीर अपने पेरेंट्स के साथ रहने चले गए थे। लेकिन इसके कुछ ही महीनों बाद गौरी खान ने उनके लिए एक अपार्टमेंट डिज़ाइन किया था। रनबीर के वर्ली स्थित ‘वास्तु’ अपार्टमेंट की एक झलक देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितना क्लासी होगा।

बॉलीवुड सितारों के घर

३ – ऋतिक रोशन

बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने जुहू स्थित 4 बीएचके घर में बदलाव कर इसे काफी आलीशन और नया रूप दिया था। घर में ऋतिक ने अपने बच्चों के कमरों को खासतौर से डिज़ाइन करवाया है।

बॉलीवुड सितारों के घर

घर में ही एक्टर का ऑफिस भी है। उनके घर में कई जगहों पर मोटिवेशनल कोट्स देखने को मिलते हैं।

बॉलीवुड सितारों के घर

४ – शाहरुख खान

अक्सर ही फैंस शाहरुख खान के आलिशान बंगले ‘मन्नत’ के बाहर फोटो खिंचवाते नजर आते हैं। लेकिन किंग खान के ‘मन्नत’ के अंदर का नजारा किसी ‘जन्नत’ की तरह है।

बॉलीवुड सितारों के घर

एसआरके अपने घर को बहुत लकी मानते हैं, इसलिए इसका नाम मन्नत रखा है। अगर आप कभी इस महालनुमा घर में गए तो आपका बाहर आने का मन ही नहीं करेगा।

बॉलीवुड सितारों के घर

५ – सलमान खान

अक्सर ही लोगों को अपने घर से इतना प्यार हो जाता है कि वो किसी भी कीमत पर इसे छोड़ना नहीं चाहते। दबंग खान को भी अपने ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ से कुछ ऐसा ही लगाव है। 

बॉलीवुड सितारों के घर

यहां उनका पूरा परिवार रहता है और उनके बचपन की कई यादें भी इससे जुड़ी हुई हैं, इसलिए वो इसे छोड़ना नहीं चाहते। 

बॉलीवुड सितारों के घर

इन बॉलीवुड सितारों के घर देखकर तो मेरे मन में यही बात आ रही है कि इतना शानदार घर हो तो बाहर निकलने का भला किसका मन होगा। आप इस बारे में क्या सोचते हैं? अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताइएगा।