भारत

नेपाल से लाई गयी 28 लड़कियां NCR से बरामद

देह व्यापार रैकेट का भांंडा फोड़ कर गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में दो फ्लैटों से 28 लड़कियों को आज़ाद कराया गया।

जानकारी के मुताबिक छुड़वाई गई सभी लड़कियां नेपाल की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़ें गए इन पांचो आरोपियों में केदारनाथ नाम का शख्स पूरे मामले का मुख्य कर्ताधर्ता व इन लड़कियों का सौदा करने वाला एजेंट बताया जा रहा है।

बता दे कि गाजियाबाद के इंद्रापुरम में पकड़ी गई यह सभी 28 लड़कियां भारत में केदारनाथ नाम के इस आरोपी के पास ही रखी जाती थी।  केदारनाथ इस सभी लड़कियों को रखने के एवज में प्रति लड़की 5000 रूपये की वसूली किया करता था। इसके अलावा इन लड़कियों को  कुछ दिन गाजियाबाद में रखने के बाद इन्हे गल्फ कंट्री में भेजा जाता था, जहां से उन्हें घरेलू काम करवाने के लिए ले जाया जाता था।

28 नेपाली लड़कियों को छुड़ाने और देह व्यापार रैकेट पर गाजियाबाद एसएसपी का बयान

देह व्यापार रैकेट – 28 लड़कियों को केदारनाथ के चंगुल से छुड़ाने के मामले में गाजियाबाद के एसएसपी वैभव कृष्णा का कहना है कि फिलहाल इन लड़कियों के साथ किसी तरह का कोई सेक्सुअल असॉल्ट नहीं हुआ है, लेकिन फिर भी सभी लड़कियों को जांच के लिए  अस्पताल भेजा जायेगा। साथ ही वैभव कृष्णा ने यह भी बताया कि वहां से छुड़ाई गई कुछ लड़कियों ने पुलिस को बताया हैं कि उन्हें कई दिनों तक कमरों में बंद करके भी रखा गया था।

वहीं इस मामले में पकड़े गए इस गिरोह के मुख्य आरोपी केदारनाथ का कहना है कि इन लड़कियों को नौकरी के लिए यहां लाया गया था। इन सभी लड़कियों को बकायदा एक प्लेसमेंट एजेंसी की मदद से एम्पलॉयमेंट के लिए यहां लाया गया है, जिसके सभी दस्तावेज वह जल्द ही पुलिस को मुहैया कराने की बात कह रहा है। इतना ही नहीं आरोपी केदारनाथ खुद भी नेपाल का ही रहने वाला है।

दिल्ली में काम करने वाली एक नौकरानी के जरिए दिल्ली की नंद नगरी में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी और बताया कि किस तरह गाजियाबाद के इन फ्लैटों में नेपाल से लाई गई इन लड़कियों को रखा गया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस टीम ने गाजियाबाद पुलिस के साथ मिलकर यहां से इन लडकियों को छुड़ाया है। फिलहाल पुलिस केदारनाथ द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर अभी दस्तावेजों का इंतजार कर रही है, जिनमें इन सभी लड़कियों की जानकारियां भी मौजूद है। इसके अलावा पुलिस ने सभी 5 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर पुछताछ के लिए भेज दिया है।

इसी के साथ पुलिस का यह भी कहना है कि यदि सही में यह मामला ह्मूमन ट्रैफिकिंग का निकलता है, तो यह साफ हो जाएगा कि गल्फ कंट्री में भेजी जाने वाली सभी लड़कियों को नेपाल से पहले सीधे दिल्ली एनसीआर में लाकर रखा जाता है। इसके बाद इन लड़कियों को काम के लिए अलग-अलग जगह भेजा जाता है।

देह व्यापार रैकेट – पुलिस को यह भी शक है कि शायद इनका शारीरिक शोषण भी किया जाता है। साथ ही दिल्ली और दिल्ली एनसीआर में काफी तादाद में मसाज पार्लर भी हैं, जिनमें इन लड़कियों का इस्तेमाल किया जाता है। फिलहाल सभी 28  लड़कियों का डॉक्टरी परामर्श और काउंसलिंग के लिए भेज दिया गया है।

Kavita Tiwari

Share
Published by
Kavita Tiwari

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

3 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago