विशेष

ये 5 लोग ऐसे गायब हुए कि दुनिया बस देखती रह गई

रहस्‍मयी लोगों के बारे में – देश और दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ अलग होता रहता है। कभी कोई कुछ कारनामा करके सुर्खियों में आ जाता है तो कभी कोई कुछ। पहले तो ऐसे अजीबोगरीब लोगों के बारे में पता नहीं चलता था लेकिन आज तो सोशल मीडिया का दौर है और ऐसे में आपकी हर हरकत सोशल मीडिया पर छा सकती है।

आज हम आपको दुनिया के कुछ रहस्‍मयी लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्‍हें एक बार देखने के बाद दोबारा कभी देखना नसीब तक नहीं हुआ।

रहस्‍मयी लोगों के बारे में

१ – गिरता हुआ ये आदमी

9/11 का आतंकवादी हमला तो आपको याद ही होगा। इस हमले में वर्ल्‍डट्रेड सेंटर से गिरते हुए एक आदमी की तस्‍वीरें कैमरे में कैद हुई थीं। यह आदमी वर्ल्‍डट्रेड सेंटर से सिर के बल नीचे गिर रहा था। पूरी दुनिया ने इन तस्‍वीरों को देखा था। आज तक इस आदमी की पहचान नहीं हो पाई है। कुछ लोगों का कहना है कि वह शख्‍स उस बिल्‍डिंग के रेस्‍टोरेंट में कामन करने वाला एक वेटर था।

२ – हिरोशिमा की परछाई

हिरोशिमा परमाणु बम हमले में लगभग 3 लाख लोग एक झटके में मारे गए थे। इस जगह पर बम गिराया था और इससे 850 मीटर की दूरी पर यह परछाई देखी गई थी। माना जाता है कि जब यहां पर बम गिराया था तो यहां पर एक इंसान बैठा हुआ था। ये इंसान बम के असर से खत्‍म हो गया है और बस उसकी परछाई रह गई थी। इस शख्‍स की पहचान आजतक नहीं हो पाई है।

३ – सुभाष चंद्र बोस

भारत की आजादी में हिस्‍सा लेने वाले सबसे बड़े नेताओं में से एक थे सुभाष चंद्र बोस। उनकी खुद की आजाद हिंद फौज के नाम से अपनी एक फौज थी। उनकी इस बहादुर फौज ने जापान, जर्मनी और चीन जैसे देशों की मदद से ब्रिटिशों के खिलाफ मोर्चा निकाला था। 18 अगस्‍त, 1945 को वह माइवान के रास्‍ते से हवाई सफर कर रहे थे और ताइवान के ताइपेई शहर में विमान में आग लग गई। इसमें देश के एक बड़े नेता की दुखद मृत्‍यु हो गई। हालांकि, आज तक उनकी मौत की पुष्टि नहीं हो पाई है। कहा तो यहां तक जाता है कि उन्‍होंने अपनी मौत का झूठा नाटक रचा था और इसके बाद वो भारत लौटकर एक साधु के भेष में रहने लगे थे।

४ – केविन कार्टर की फोटो

सूडान में खींची गई इस तस्‍वीर ने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी थी। इस तस्‍वीर में आप खुद देख सकते हैं कि एक बच्‍चा मौत के मुंह में है और उसके पीछे गिद्ध बैठा है। आजतक इस बच्‍चे की पहचान नहीं हो पाई।

५ – डीऋबी कपूर

ये अमेरिका के एक हवाई जहाज को हाइजैक करने वाला अपराधी था। उसने हाइजैक के बदले बड़ी रकम मांगी थी और इसके बदले में सभी यात्रियों को छोड़ दिया। वो हवाई जहाज़ में ही बैठा रहा और उसे उड़ाकर ले गया। एफबीआई ने प्‍लान बनाया था कि जब वो प्‍लने नीचे उतारेगा तो वह उसे गिरफ्तार कर लेंगें लेकिन वह उड़ते हुए प्‍लेन से ही पैराशूट लेकर कूद गया। इन पैसों में से कुछ नोट नदी के किनारे मिले थे लेकिन बाकी के पैसे और पैराशूट का कभी कोई पता नहीं चल पाया।

रहस्‍मयी लोगों के बारे में – इस तरह इन पांच लोगों ने दुनियाभर की आंखों में धूल झोंक दी। इन तस्‍वीरों को देखकर आज भी देश और दुनिया को हैरानी होती है।

Shivam Rohatgi

Share
Published by
Shivam Rohatgi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago