ENG | HINDI

मुंबई शहर की इन तस्वीरों को देखकर आप भी कह उठेंगे ‘ये मुंबई है मेरी जान’

मुंबई शहर की तसवीरें

मुंबई शहर की तसवीरें – हकीकत में बदलते ख्वाब, फर्श से अर्श तक का सफर तय करते लोग, ज़मीन से आसमां की उंचाई तय करने का हौसला रखती ख्वाहिशें, हर पल नया मोड़ लेती ज़िदंगी, आलीशान रेस्टोरेंट्स, सड़क के किनारे लगे लाजवाब फूड स्टॉल्स, आध्यात्म से लेकर आधुनिकता तक सब कुछ तो है ‘आमची मुंबई’ में।

मुंबई, नाम सुनते ही आंखों में हज़ारों ख्वाब तैरने लगते हैं, एक ऐसे शहर की छवि दिल में बनने लगती है जो बहुत खास है, आप अगर मुंबई से ताल्लुक रखते हैं, या फिर यहां कभी गए हैं तो ये बात आप ज़रूर समझ सकते हैं।

वैसे, अगर इस शहर से आपका कोई रिश्ता नहीं है लेकिन यहां खाने का ख्वाब ज़रूर आपकी आंखों में हैं तो भी आपके लिए ये बात उतनी ही खास है।

मुंबई शहर लगभग सभी को पसंद है। हां, ये और बात है कि सबकी वजहें अलग-अलग है। किसी को मुंबई के धार्मिक स्थल बहुत पसंद है तो किसी को जुहू चौपाटी की मस्ती, किसी को यहां की भागती-दौड़ती सड़के अच्छी लगती है तो किसी को यहां का सुकून भाता है।

इस शहर से कोई इसलिए दिल लगा लेता है क्योकि ये शहर कभी सोता नहीं है तो कोई यहां के स्ट्रीट फूड का दीवाना हो जाता है। छोटे और बड़े परदे पर अपनी पहचान बनाने की चाह रखने वालों के लिए ये शहर उनके सपनों को उड़ान देने, उनके हौंसलों को परवाज़ देने की जगह है तो वही बॉलीवुड और टेलीवुड के दीवाने अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने के लिए भी इस शहर में कदम रखते हैं।

किसी को इस शहर से इसलिए प्यार है क्योकि ये हर आने वाले का बांहे फैलाकर स्वागत करता है तो कोई इस शहर की रंगीनियों से इश्क़ कर बैठता है।

आज हम  आपको मुंबई शहर की तसवीरें दिखाने जा रहे हैं जिन्हे देखकर आप भी कहेंगे ‘ये मुंबई है मेरी जान’

मुंबई शहर की तसवीरें –

मुंबई का गेटवे ऑफ इंडिया इस शहर की शोभा को और बढ़ा रहा है।

मुंबई शहर की तसवीरें

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, यहां कदम रखते ही आपको एहसास हो जाता है कि आप मुंबई में है जनाब !

मुंबई शहर की तसवीरें

मुंबई के ताज होटल की ये तस्वीर ही इसकी भव्यता और शान को बयां कर रही है।

मन में ढ़ेर सारी मुरादे लेकर रोज़  ना जाने कितने लोग यहां अपनी खाली झोली लिए जाते हैं लेकिन जब जाते हैं तो उनकी झोली खुशियों से भरी होती है।

मुंबई के स्ट्रीट फूड का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है।

मुंबई शहर की तसवीरें

जुहू -चौपाटी, मुंबई के रहने वाले तो यहां आते-जाते है ही लेकिन अगर कोई बाहर से मुंबई आए और जुहू-चौपाटी ना जाएं, तो ऐसा तो हो ही नहीं सकता।

मुंबई शहर की तसवीरें

मुंबई में होने वाले गणेश उत्सव में आस्था और भक्ति का अलग ही रूप देखने को मिलता है।

मुंबई का नाम आते ही वड़ा पाव की याद भी आ ही जाती है।

शाहरूख खान का घर, इसके बाहर फोटो क्लिक करवाने के लिए भी उनके फैंस बेताब रहते हैं और खास मौकों पर यहां मानो फैंस का हुजूम नज़र आता है। वैसे, ऐसा सिर्फ किंग ख़ान के घर के बाहर ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के सभी फेमस सितारों के घर के बाहर होता है।

मुंबई शहर की तसवीरें

बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी इस शहर की जान है।

मुंबई शहर की तसवीरें

मुंबई लोकल का सफर किया है आपने या नहीं  !

मुंबई शहर की तसवीरें

ये है मुंबई शहर की तसवीरें – उम्मीद है कि आपको ये तस्वीरें बहुत पसंद आईं होंगी और अब तक तो आप भी कह उठे होंगे  ‘ये मुंबई है मेरी जान