ENG | HINDI

सपनों के शहर मुंबई से जुड़ी ये रोचक बातें आपको भी कर देंगी हैरान

मुंबई से जुड़ी बातें

मुंबई से जुड़ी बातें – सपनों का शहर मुंबई, जहां रोज़ लाखों लोग अपनी आंखों में दुनिया जीतने का सपना लिए कदम रखते हैं।

मुंबई शहर की बात ही निराली है। यहां से जुड़ी हर बात लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। बात चाहे यहां के गणेश उत्सव की हो, यहां मिलने वाले अलग-अलग प्रकार के खाने की हो, यहां की नाइट लाइफ की हो, यहां मौजूद फिल्मी दुनिया की हो या फिर यहां आम से खास का सफर तय करने वाले लोगों की, मुंबई शहर की बात करते ही आंखों में चमक आ जाती है।

मुंबई से जुड़ी बातें –

मुंबई से जुड़ी बातें

अगर आप मुंबई के निवासी हैं तो इन बातों से ज़रूर इत्तेफाक रखते होंगे और अगर नहीं है और वहां जाने की चाहत रखते हैं तो भी मुंबई का नाम आपके चेहरे पर मुस्कान तो ज़रूर ले आता होगा।

आज यहां हम आपको मुंबई से जुड़ी बातें बताने जा रहे हैं जिन्हे जानकर आप हैरान रह जाएगें।

आइए जानते हैं मुंबई से जुड़ी बातें –

1-ऐसे पड़ा नाम- मुंबई दो शब्दों मुंबा और आई से मिलकर बना है। मुंबा या महा-अंबा हिन्दू देवी का एक रूप है और आई का अर्थ मां होता है। इस प्रकार मुंबई शहर का नाम मुंबा देवी के नाम पर रखा गया है, जिनका मंदिर मुंबई में स्थित है।

मुंबई से जुड़ी बातें

2-अमीर शहरों की लिस्ट में है टॉप पर- आप शायद इस बात से अनजान होंगे लेकिन मुंबई इंडिया का सबसे अमीर शहर है।

3-ये है जनसंख्या- मुंबई दुनिया का 8वां सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। मुंबई की आबादी तकरीबन 4 करोड़ है। जनसंख्या और क्षेत्रफल के लिहाज से ये भारत का सबसे बड़ा शहर है।

मुंबई से जुड़ी बातें

4- ऐसे हुआ था गेटवे ऑफ इंडिया का निर्माण- मुंबई के प्रसिध्द गेटवे ऑफ इंडिया का निर्माण सम्राट जॉर्ज पंचम और महारानी मैरी के भारत में आने पर उनके स्वागत में बनाया गया था।

मुंबई से जुड़ी बातें

5- जगह ही है बहुत किल्लत- मुंबई में जगह की किल्लत का आलम ये है कि यहां 1.1 स्कावयर मीटर में 1 आदमी रहता है। और यहां की आबादी का 60 प्रतिशत हिस्सा झुग्गियों और बस्तियों में रहता है।

6- इन्हे दहेज में मिला था मुंबई- मुंबई शहर एक समय ‘चार्ल्स द्वितीय’ को इंग्लैंड द्वारा दहेज में दी गयी थी।

7- डिब्बेवाला सिस्टम है बहुत पुराना- मुंबई में लंच बॉक्स डिलीवरी करने के लिए प्रचलित डिब्बेवाला सिस्टम तकरीबन 127 साल पुराना है।

मुंबई से जुड़ी बातें

8- रणजी ट्रॉफी में ये रिकॉर्ड किया है अपने नाम- मुंबई क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी में अब तक 38 बार खिताब अपने नाम किया है।

9- मुंबई में है भारत का पहला रेलवे स्टेशन – भारत का पहला रेलवे स्टेशन छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई में है।

मुंबई से जुड़ी बातें

10- ऐसे बना बॉलीवुड – मुंबई शहर की पहचान बन चुके बॉलीवुड का नाम मुंबई के पुराने नाम बॉम्बे और हॉलीवुड को मिलाकर बना है।

ये थी मुंबई से जुड़ी बातें, जिन्हे जानकर आप के मुंह से भी यही निकला होगा कि ये मुंबई है, मेरी जान !