ENG | HINDI

मुंबई के मुंबा देवी मंदिर से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप

मुंबई जहां कईं धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों को अपने आप में समेटे हुए हैं तो वहीं यहां की आधुनिकता भी काबिलेतारीफ है। सिध्दिविनायक हो या मुंबा देवी मंदिर, मुंबई में इन मंदिरों के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। आप शायद नहीं जानते होंगे लेकिन मुंबई को ये नाम देवी मुंबा के नाम पर ही मिला है।

आज आपको मुंबई के प्रसिध्द मुंबा देवी मंदिर से जुड़ें कुछ ऐसे रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे जानकर आप भी हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे।

1- लक्ष्मी देवी का हैं रूप- मुंबा देवी की मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इसी वजह से मुंबई को लक्ष्मी का घर भी कहा जाता है।

2- मछुआरे समाज की है ये मान्यता- मुंबा देवी को मुंबई की ‘ग्रामदेवी’ के रूप में पूजा जाता है इसलिए हर शुभ काम से पहले यहां मुंबा देवी की पूजा की जाती है। मछुआरों का ऐसा मानना है कि मुंबा देवी समुद्र में आने वाली हर परेशानी से उन्हे बचाती हैं। दरअसल, इतिहास के पन्ने पलटने पर पता चलता है मुंबई शुरू में मछुआरों की बस्ती थी।

मुंबा देवी मंदिर

3- रोज़ बदलता है वाहन- मंदिर में मुंबादेवी का वाहन प्रतिदिन बदला डाता है। हर दिन देवी का वाहन अलग होता है। सोमवार को नंदी, मंगलवार को हाथी, बुधवार को मुर्गा, गुरूवार को गरुड़, शुक्रवार को हंस, शनिवार को हाथी, रविवार को सिंह वाहनों पर मां की प्रतिभा सुशोभित होती है। ये सभी वाहन चांदी के बने हैँ।

मुंबा देवी मंदिर

4- ये है मन्नत मांगने का तरीका-  मुंबा देवी मंदिर में रोज़ 6 बार आरती की जाती है। यहां मंगलवार को खासतौर पर भक्तों की भीड़ होती है। यहां मन्नत मांगने के लिए लकड़ी पर सिक्कों को कीलों से ठोका जाता है। इस मंदिर की बहुत मान्यता है। कहते हैं कि यहां मांगी गई हर दुआ कुबूल होती है।

मुंबा देवी मंदिर

5- मूल रूप में यहां था मंदिर- यह मंदिर 1737 में अपने मूल रूप मेंजिस जगह बना था, वहां आज विक्टोरिया टर्मिनस बिल्डिंग है।

6- क्यों कहा जाता है मुंबई को मायानगरी-  देवी लक्ष्मी धन की देवी हैं जिनके रूप मुंबादेवी के नाम पर मुंबई का नाम पड़ा है। क्योकि धन को माया भी कहा जाता है इसलिए मुंबई को ‘मायानगरी’ भी कहा जाता है।

7- इसलिए दौलतमंद लोगों का शहर है मुंबई- देवी लक्ष्मी को समुद्र की बेटी माना जाता है इसलिए जो शहर समुद्र के किनारे बसे होते हैं, उनमें कभी धन, सम्पदा की कमी नहीं रहती। मुंबई भी इन्ही में से एक है, यह भारत का सबसे रईस शहर है।

8- इन्होने दान की थी मंदिर की ज़मीन-  इस मंदिर की भूमि पांडु सेठ ने दान की थी। शुरू में मंदिर की देखरेख भी उन्हीं के परिवार द्वारा की जाती थी।

मुंबा देवी मंदिर

मुंबा देवी का मंदिर अत्‍यंत आकर्षक है। इसमें स्‍थापित माता की मूर्ति भी काफी भव्‍य है। उम्मीद है कि इस खूबसूरत, प्रसिध्द और दिव्य मंदिर से जुड़ी ये रोचक जानकारियां आपको ज़रूर पसंद आईं होंगी।