ENG | HINDI

क्यो खास है मुम्बई शहर, जानिए सपनों की नगरी मुम्बई की खासियत

मुम्बई शहर

मुम्बई शहर यानी की ख्वाबों की ताबीर का शहर, एक ऐसा शहर जहां लोग हज़ारों लाखों लोग आंखों में ढ़ेर सारे सपने लिए रोज़ आते हैं।

अपने सपनों को पूरा करने के लिए मायानगरी मुंबई में दिन रात कोशिशे करते हैं, वैसे ये शहर भी कोशिश करने वालों को कामयाबी का मज़ा ज़रूर चखाता है।

यहां लाखों लोगों ने फुटपाथ से आलीशन घर तक का, फर्श से अर्श तक का, आम से खास तक का और अनजान से शोहरत तक का सफर तय किया है। इस शहर में फटी जेब और आसमां छू  लेने का ख्वाब रखने वाले लोगों के ख्वाब यहां हकीकत में बदले हैं।

मुम्बई शहर

कहते हैं कि ये शहर कभी नहीं सोता है, यहां दिन रात लोग, सड़के सब कुछ भागता रहता है और शायद इसलिए ये शहर इतना खास भी है।

अगर शाब्दिक अर्थ की बात करें तो मुंबई नाम दो शब्दों से मिलकर बना है, मुंबा या महा-अंबा – हिन्दू देवी दुर्गा का रूप, जिनका नाम मुंबा देवी है और आई,”मां “को मराठी में कहते हैं।

हां ये भी सच है कि इस शहर की चकाचौंध के पीछे एक स्याह दुनिया भी है जिसमें कईं कहानियां दफन हैं लेकिन फिर भी ये शहर लाजवाब हैं, यहां की बात बेमिसाल है, इसमें कोई दोराय नहीं है। ये शहर ना जाने कितने लोगों के सपनों को पूरा कर उनके दामन को खुशियों से भर चुका है।

मुम्बई शहर

यहां रात भर रोशनी से भरी हुई चकाचौंध सड़के हैं जो इस बात का एहसास करवाती हैं कि ऐसे ये शहर ख़ास है। दिल को सुकून देने वाली जुहू चौपाटी भी इस शहर में आने वालों के चेहरे पर मुस्कान ले आता है।

मुम्बई शहर

आम्ची मुंबई का चटपटा स्ट्रीट फूड तो लाजवाब है ही, इसे देखकर ही मुंह में पानी आना तो लाज़मी है। अलग-अलग तरह के टेस्ट को अपने आप में समेटे यहां के खाने की बात ही निराली है।

मुम्बई शहर

मुम्बई शहर के बारे में एक सबसे खास बात जो कही जाती है या समझी जाती है वो ये है कि शहर ना कभी रूकता है ना कभी थकता है। ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ भी इस शहर की शोभा को बढ़ा रहा है।

यहां दिन में घूमने के लिए जितनी खूबसूरत और प्यारी जगहे हैं, यहां की नाइट लाइफ भी उतनी ही खास है। इसके अलावा जो लोग बॉलीवुड के दीवाने हैं, एक्टिंग जिनके मन में बसती है उनके लिए भी मुंबई बहुत खास है।

मुम्बई शहर

मुंबई लोकल के मज़ेदार सफ़र का लुत्फ भी आप यहां उठा पाएंगे। इसके अलावा इस शहर में होने वाला विशाल गणेश उत्सव भी यहां की शान बढाता है। समुद्र की लहरों के साथ बातें करती हवाएं और दिल को लुभाने वाले मानसून का भी अपना ही लुत्फ है। दुनिया जहान के फेवरेट वड़ा पाव और आर्ट थियेटर प्रोग्राम की बात भी कुछ और ही है। कम पैसों में स्टाइलिश कपडें खरीदने वालों के लिए भी ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।

मुम्बई शहर

अगर आप मुम्बई शहर के निवासी हैं या कभी इस शहर में आए हैं, रुके हैं तो आपके लिए ये शहर बहुत ही खास होगा। आपके सपनों को परवाज़ देने के लिए भी इस जगह में ढ़ेरों अवसर है। अगर आपकी भी कोई खूबसूरत याद इस शहर से जुड़ी है या अगर आप भी इस शहर में जानकर अपनी किस्मत बनाने का ख्वाब रखते हैं तो आप भी दिल से कहिए ”लव यू मुंबई”