विशेष

इस आदमी ने अपने पेट को बनाया गुल्लक !

गुल्लक के बारे में तो आप सबने सुना ही होगा. बचपन में तो हर किसी ने गुल्लक देखा होगा और उसे यूज़ भी किया होगा।

दुर्गा पूजा के बाद तो हर किसी के घर में बच्चों के लिए गुल्लक आ जाते थे जिसमें बच्चे अगले साल आने वाले दुर्गा पूजा के लिए पैसे इकट्ठे करते हैं

लेकिन सवाल ये है कि अभी के समय में जब आप कॉलेज चले गए हैं या ऑफिस जाते हैं तो गुल्लक आप में से कितने लोग यूज़ करते होंगे ?

शायद कोई भी नहीं … या फिर जो करते भी होंगे तो वे मिट्टी वाले गुल्लक का यूज़ करते होंगे। लेकिन इस आदमी ने अपने पेट को ही गुल्लक बना लिया।

इस आदमी के पेट में सिक्के

ये घटना छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की है जहां 28 वर्षीय कुलेश्वर सिंह ने अपने पेट को ही गुल्लक बना लिया। अब तक हम खबर सुनते आए थे कि इस आदमी या उस आदमी के पेट से एक – दो सिक्के निकले लेकिन कभी आपने सुना है कि किसी आदमी के पेट से 400 से ज्यादा सिक्के निकले हो।

निकले 421 सिक्के

इस आदमी को पेट में काफी दर्द रहता था। फिर एक दिन डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया। इस आदमी का ऑपरेशन तीन घंटे तक चला था जिसमें 421 सिक्के, 196 नट, 17 बोल्ट औऱ तीन लोहे की चाबियां निकली।

3 घंटे तक चला ऑपरेशन औऱ फिर हो गई मौत

ये ऑपरेशन तीन घंटे तक चला था। जिसमें डॉकटर्स ने 6 किलो से ज्यादा लोहा निकाला था। हालांकि ऑपरेशन के कुछ घंटों बाद ही आदमी की मौत हो गई।

इस आदमी का नाम कुलेश्वर सिंह था। इसके परिजनों का बताना है कि कुलेश्वर सिंह मानसिक रुप से पीड़ित था। औऱ वो हमेशा बाहर घूमते रहता था। इसी बीच में उसने ये सब चीजें खाई होंगी। इन सब चीजों को कुलेश्वर ने कब खाया इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।

डॉकटर्स ने समझा सामान्य पेट का दर्द

कुलेश्वर सिंह हमेशा पेट में दर्द रहने की शिकायत करता था। लेकिन डॉक्टर्स ने इसे सामान्य पेट दर्द ही समझा था। जब डॉक्टर्स ने चेकअप किया तो पता चला कि उसके पेट में पहले से इतना सारा सामान जमा हुआ है जिसके कारण उसे पेट में दर्द की शिकायत थी।

डॉकटर्स आश्चर्य में थे कि इतनी सारी चीजों के होने के बावजूद भी उसके अंतड़ियों को जयादा नुकसान नहीं पहुंचा था।

इंफेक्शन की वजह से हुई मौत

कुलेश्वर की मौत इंफेक्शन से हो गई। कुलेश्वर की पत्नी कुसुम को भी इस बारे में बिल्कुल भी मालूम नहीं था कि उसने ये सारी चीजें कब खाईं। परिवार वाले भी हैरान हैं कि उसने ये सारी चीजें कब खाईं। ऑपरेशन करने वाले डॉकटर एसएन यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि मानिसक रोगी सामान्य तौर पर ऐसी चीजें खाते हैं। लेकिन हैरानी की बात है कि कुलेश्वर ने ये सारी चीजें खाईं और इसके बारे में उसके घर वालों को पता ही नहीं।

तो अगर आपके आसपास कोई अजीब व्यवहार करता है तो उसे नजरअंदाज करने के बजाय उसे समझे।

Tripti Verma

Share
Published by
Tripti Verma

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago