ENG | HINDI

दूसरों से प्यार करना छोड़िए, इन आदतों से जानिए कि आप खुद से प्यार करते हैं या नहीं !

खुद से प्यार

प्यार की जब भी बात चलती है हम दूसरों से ही प्यार करने के बारे में ही बात करते हैं, कभी खुद से प्यार करने के बारे में तो बात ही नहीं की। ना कभी इस बारे में सोचा औऱ ना ही जाना, लेकिन असल में खुद से प्यार करना ही सबसे ज़रूरी है।

जिनसे हम प्यार करते है उनका ख्याल रखते हैं, उन्हे हमारी किसी बात का बुरा ना लग जाए इसका पूरा ध्यान रखते हैं, उनके साथ वक्त बिताते हैं और उनसे जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात को तवज्जो देते हैं लेकिन क्या हम खुद के साथ ऐसा करते हैं ? शायद हम सभी का जवाब ना ही होगा लेकिन असल में जितना ज़रूरी किसी और से प्यार करना है उससे कहीं ज्यादा ज़रूरी खुद से प्यार करना है।

आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी आदतों के बारे में जिनके ज़रिए आप जान सकते हैं कि आप खुद से प्यार करते हैं या नहीं

1- क्या आप भी खुद को कम आंकते हैं?- 

अगर आप हर बात में खुद को दूसरों से कम आंकते हैं, किसी काम को शुरू करने से पहले ही ये सोचने लगते हैं कि आप उस काम को नहीं कर पाएंगे तो आप खुद से प्यार नहीं करते। खुद से प्यार करने की सबसे पहली शर्त है कि आप खुद को दूसरों से बेहतर समझे, अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश करे लेकिन हर बात में खुद में कमी ना निकालें।

खुद से प्यार

2- क्या आपने कभी की है खुद की तारीफ-

दूसरों की तारीफ तो अक्सर ही की होगी पर क्या कभी आपने खुद की तारीफ की है ? क्या कभी अपने ही कंधे पर हाथ रखकर खुद को शाबासी दी है ? अगर नहीं  तो आज से ही ऐसा करना शुरू कीजिए। तभी आप खुद से प्यार कर पाएंगे।

खुद से प्यार

3- क्या आप सिर्फ अपनी असफलताओं को ही याद करते हैं ?

अगर आप सिर्फ अपनी असफलताओं के बारे में ही सोचते हैं ,ज़िदंगी में आपसे क्या गलतियां हुई हैं तो आप अपने साथ ठीक नहीं कर रहे हैं, ये इस बात की तरफ इशारा है कि आप खुद से प्यार नहीं करते।

खुद से प्यार

4-  कब आखिरी बार आपने खुद से बात की थी ?

क्या आपको याद है कि आपने आखिरी बार खुद के साथ वक्त कब बिताया था ? कब खुद से बात की थी? अगर नहीं याद है तो थोड़ा संभलिए और खुद से प्यार करना, खुद के साथ वक्त बिताना शुरू कीजिए।

खुद से प्यार

5- दूसरों के बारे में सोचने से नहीं है फुर्सत-

हर काम को करने से पहले आप ये ज़रूर सोचते हैं कि लोग क्या कहेंगे, क्या सोचेंगे लेकिन क्या कभी खुद के बारे में सोचा है? क्या कभी ये सोचा है कि आपको किस काम को करने से खुशी मिलती है और क्या करना आपको पसंद नहीं है?

खुद से प्यार

अगर आप भी ऐसा ही कुछ कर रहे हैं जनाब तो आप खुद से प्यार नहीं करते, इसलिए इन आदतों को बदलिए और सबसे पहले खुद से प्यार करना शुरू करें क्योकि खुद से प्यार करना और खुद की कद्र करना सबसे ज़रूरी है।

अगर आप खुद से प्यार करने लगेंगे तो बाकी सब आपको अपने आप अच्छा लगने लगेगा।