ENG | HINDI

इन 8 तरीकों से आपकी याद में तड़प उठेगा आपका पार्टनर

प्यार में जुदाई

प्यार में जुदाई सहना बड़ा ही मुश्किल होता है।

यहां प्यार में जुदाई से हमारा मतलब सालों की जुदाई से बिल्कुल नहीं है।

कपल्स के लिए तो कुछ दिन दूर रहना भी मुश्किल होता है। फिर आजकल तो सोशल मीडिया की बदौलत ‘लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप’ का चलन भी बढ़ चला है। ऐसे में विभिन्न कारणों से कई-कई महीनों तक बेचारे प्यार के पंछियों को मिलने का समय ही नहीं मिल पाता है।

आमतौर पर देखा जाए तो किसी भी रिलेशनशिप में लड़कियों को ही यह शिकायत रहती है कि उनका पार्टनर उन्हें मिस नहीं करता है। बॉयफ्रैंड्स भी बिजी होने का बहाना बनाकर बोल देते हैं कि याद तो करता हूं, मगर बात करने का वक्त ही नहीं मिल पाता है।

वैसे अगर आपका पार्टनर आपको ज्यादा याद नहीं करता है तो इसमें आपकी भी कुछ गलती हो सकती है। आपकी ऐसी कोई आदत हो सकती है, जो उन्हें आपसे दूर कर रही हो। मगर खुशी की बात यह है कि आपके पास उस ताले की चाबी है, जो उन्हें आपको मिस करने पर मजबूर कर देगा। हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं। अगर आप ऐसा करेंगी तो वो आपको याद किए बिना रह ही नहीं पाएंगे।

प्यार में जुदाई

  1. चिपकू बनने से बचें

आपको मानना ही पड़ेगा कि यदि आप अपने पार्टनर को हर कुछ मिनटों में मैसेज या कॉल करती रहेंगी तो वो बोर हो जाएंगे। यह आदत आपकी अहमियत कम करती है। शुरुआत में आपको थोड़ा मुश्किल लगेगा। लेकिन उन्हें थोड़ा वक्त और स्पेस दें, वो खुद आपको याद करते हुए आपके पास आएंगे।

  1. अपना वजूद बनाकर रखें

प्यार में जुदाई

यदि आप हर काम के लिए उनपर निर्भर हो जाती हैं तो वो उनकी नज़रों में आपको कमजोर बनाता है। आपको उनके प्रासयों को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना है, मगर आपकी एक अलग पहचान, अलग सपने होने बेहद जरूरी हैं। जब आप मजबूत बनकर उभरती हैं तो वो आपकी ज्यादा वैल्यू करते हैं।

  1. अपनी खूबसूरती बरकरार रखें

प्यार में जुदाई

यह सिर्फ बाहरी सुंदरता के बारे में नहीं है। आपका मन और बर्ताव भी खूबसूरत होना चाहिए। अपने खराब व्यवहार से आप उन्हें दूर करती हैं। आपकी आदतें ऐसी होनी चाहिए, जिन पर उन्हें प्यार आए। तभी तो दूरियां उन्हें तड़पाएंगी।

  1. कुछ राज तो हो

प्यार में जुदाई

रिलेशनशिप में सबकुछ एक जैसा चलता रहेगा तो कोई भी बोर हो जाएगा। उन्हें सरप्राइज देते रहिए। अपने बारे में कुछ रोचक राज उन्हें सही समय आने पर बताइए। उन्हें रोमांचित करिए, वो आपको मिस करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे।

  1. अपने ज्ञान का दायरा बढ़ाइए

प्यार में जुदाई

क्यूट होना अच्छी बात है, मगर ‘डम्ब’ बनकर न रह जाइए। लड़कों को ऐसी लड़कियां ज्यादा पसंद होती हैं, जिनसे वो किसी गंभीर या समझदारीपूर्ण विषय पर बात करें। इतनी काबिल बनिए कि आप उनकी जिंदगी में कुछ सकारात्मक बदलाव ला पाएं। वो आप पर गर्व भी करेंगे और आपको पहले से ज्यादा याद करेंगे।

  1. खुद से प्यार करें

प्यार में जुदाई

जिन लड़कियों को खुद से प्यार करना और खुद की कद्र करना आता है, उन्हें पार्टनर का और ज्यादा प्यार मिलता है। खुद को बेचारी मत बनाइए, हमेशा प्यार के लिए उनकी तरफ मत देखिए। आपका आत्मविश्वास आपके रिश्ते को नया रंग देगा।

  1. रोमांस जरूर

प्यार में जुदाई

रोमांटिक होना सिर्फ लड़कों का काम नहीं होता। लड़कियों को भी अपने पार्टनर को खुश करना आना चाहिए। लड़कों की कुछ रोमांटिक फंतासी होती हैं। आप उन्हें पूरा करती हैं, तो वो आपके दीवाने हो जाएंगे। ऐसे में भला वो आपके लिए तड़पे बिना रह पाएंगे क्या?

  1. जिएं अपनी जिंदगी

प्यार में जुदाई

आपके पार्टनर के इतर भी आपकी एक जिंदगी होती है। वो नहीं है तो उन्हें मिस करते हुए वक्त नहीं बिताना है। दोस्तों, परिवार के संग वक्त बिताएं, जो पसंद हो वो करें। हर चीज का आनंद लें, और खुशी के लिए सिर्फ उन पर निर्भर न रहें। आपको खुश देखकर वो आपकी खुशी में शामिल होना चाहेंगे और आपके पास आने के लिए तड़पेंगे।

प्यार में जुदाई – ये छोटी-छोटी बातें ही हैं, जो आपको फॉलो करनी होंगी ,ऐसा करने से वो तो आपको याद करेंगे ही, आप भी खुश रहना सीख जाएंगी।