ENG | HINDI

भारत के यह दो शहर लगते हैं फ्रांस व स्विट्ज़रलैड के जैसे !

फ्रांस व स्विट्ज़रलैड के जैसे भारत के दो शहर

फ्रांस व स्विट्ज़रलैड के जैसे भारत के दो शहर – विदेश में घूमने का दिल लगभग सभी का रहता है लेकिन बजट अक्सर दिल की ख्वाहिश दबा देता है।

ऐसे कई लोग हैं जो फिल्मों के सीन या तस्वीरें देखकर अपनी इच्छाओं को पूरा कर ही लेते हैं। हालांकि स्वयं वहां जाकर वे नज़ारे देखना और फिल्मों के सीन देखकर इच्छाएं पूरी करना एक अलग बात है।

मगर भारत के कई ऐसे शहर हैं जहां आप विदेश जैसा आनंद बजट में देख सकते हैं। यह पढ़कर आप सोच रहे हो कि यहां विदेश के कौन से शहरों की बात हो रही हैं। तो पहले यह बता देते हैं कि लगभग हर देशवासी, विदेश के जिन दो शहरों को देखने का शौकीन है यहां उन दो शहरों की बात हो रही हैं। यानि फ्रांस व स्विट्जरलैंड।

जी हां.. विदेश में फ्रांस व स्विट्जरलैंड दो ऐसे शहर हैं जहां जाने का सपना लगभग हर किसी का रहता है लेकिन अक्सर वो हो नहीं सकता। मगर भारत के यह दो शहर आप के लिए फ्रांस व स्विट्जरलैंड जैसे शहरों का माहौल बनाने में कामयाब ही रहेंगे।

फ्रांस व स्विट्ज़रलैड के जैसे भारत के दो शहर

१ – कोडाइकनाल

इस कड़ी में सबसे पहले बात करते हैं स्विट्जरलैंड के खुशनुमा मौसम के बारे में जहां बर्फ का मौसम काफी सुहाना लगता है। इस मौसम के जैसे भारत में तमिलनाडु का कोडाइकनाल है। जो तमिलनाडु में पश्चिम घाट की पलानी पहाड़ियों पर लगभग 21 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में बसा एक झील है। इसका प्राकृतिक सौन्दर्य और ठंडक के कारण इसे भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। झील का पास सड़क पर आप घुड़सवारी का आनंद भी उठा सकते हैं। साथ ही यहां खूबसूरत नज़ारे आपके आनंद को दोगुना बना सकते हैं। हालांकि नवंबर व दिसंबर माह में यहां आने का प्लान न बनाएं।

यहां कैसे पहुंचा जाए ?

यहां पहुंचने के लए कोडाइकनाल के सबसे नजदीकी हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन तक आप पहुंच सकते हैं। जो मदुरै है। मदुरै से कोडाइकनाल का सफर 4 घंटे में पूरा हो जाता है। अगर आप स्विट्जरलैंड की सैर करना चाहते हैं तो भारत में इस जगह पर ज़रूर जाएं।

२ – पुडुचेरी

स्विट्जरलैंड के बाद दूसरा है फ्रांस, जो हर किसी की पहली पसंद में शामिल रहता है। तो पढ़ते है भारत के उस शहर के बारे में जो आप की इस इच्छा को कम बजट पर पूरा कर सकता है। यदि आप भारत पूरा देख चुके हैं तो आपको पुडुचेरी शहर का नाम पता ही होगा। जो काफी हद तक फ्रांस जैसा ही लगता है। वह इसलिए यहां शुरुआत में फ्रांस के लोग आये थे जो बाद में भारतीय संघ का हिस्सा बने। कई बार फ्रांसिसी, पुडुचेरी को फ्रांस जैसा ही महसूस करते हैं।

पुडुचेरी, समुद्र तट के किनारे बसा है। इसलिए यहां पर्यटकों का तांता लगा ही होता है। हालांकि जो लोग फ्रांस की सैर नहीं कर पाएं, वो यहां आकर लुत्फ़ उठा सकते हैं।

यहां कैसे पहुंचा जाए ?

पुडुचेरी पहुंचने के लिए आप फ्लाइट ले सकते हैं। या आप रेलवे स्टेशन से भी पुडुचेरी पहुंच सकते हैं। यह शहर सैलानियों के कारण बहुत लोकप्रिय है इसलिए आप बिना परेशानी से यहां पहुंच सकते हैं। यहां कई बीच व चर्च हैं जहां पहुंच कर आप फ्रांस जैसा महसूस कर सकते हैं।

ये है फ्रांस व स्विट्ज़रलैड के जैसे भारत के दो शहर – अब फ्रांस व स्विट्जरलैंड की सैर में आपका बजट भी अपकी जेब पर भारी नहीं होगा। क्योंकि भारत के कोडाइकनाल व पुडुचेरी आपको फ्रांस व स्विट्जरलैंड जैसा महसूस जरूर कराएंगे ।