ENG | HINDI

केबीसी 10 की पहली करोड़पति के पति अब भी हैं आतंकवादियों के चुंगल में

बिनीता जैन

बिनीता जैन – सोनी पर टेलिकास्ट होने वाला कौन बनेगा करोड़पति का सीजन-10 दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है।

सोनी टीवी की टीआरपी भी काफी बढ़ गई है। कौन बनेगा करोड़पति के क्वीज के लिए भी सोशल मीडिया पर काफी सर्च होने लगे हैं। लेकिन इससे भी ज्यादा सर्च जिस चीज के लिए अब हो रही है वह है कौन बनेगा करोड़पति के सीजन-10 की पहली करोड़पति के लिए।

जहां अमिताभ बच्चन की मेजबानी और कंटेस्टेंट्स की होशियारी ने दर्शकों का दिल जीता है वहीं कौन बनेगा करोड़पति के सीजन-10 की पहली करोड़पति की जिंदगी की कहानी ने सबका दिल जीत लिया।

इनकी जिंदगी की कहानी ने अमिताभ बच्चन को भी भावुक कर दिया है।

बिनीता जैन

50 लाख का पड़ाव नहीं कर पाए थे पार

अब तक इस सीजन के एपिसोड में जितने भी लोग आए थे वे 50 लाख का पड़ाव पार नहीं कर पाए थे। लेकिन अब ये सूखा खत्म हो गया है और इस सीजन को अपनी पहली करोड़पति मिल गई है। 50 लाख के पड़ाव को एक महिला ने पार किया जो इंडिया के सुदूर इलाके से आती है।

बिनीता जैन

असम की है पहली करोड़पति

इस सीज़न में पहली करोड़पति बनने वाली महिला असम की है। असम की रहने वाली बिनीता जैन ने 50 लाख के पड़ाव को पार करते हुए इस शो की पहली करोड़पति प्रतियोगी भी बन गई हैं। 1 करोड़ रुपए जीतने पर बिनीता जैन ने अपनी जिंदगी के संघर्ष को भी शो में बयां किया है।

बिनीता जैन

किया जिंदगी का खुलासा

करोड़पति बनना हर किसी का सपना होता है। बिनीता के इस सपने के सच होते हैं उन्होंने अपनी जिंदगी के सारे खुलासे कर दिए। जैसे ही बिनीता ने 1 करोड़ रुपए जीते वैसे ही उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए अपने जिंदगी के संघर्ष को याद किया। करोड़पति बनते ही उनके आंखों में आंसू आ गए और वे खुद को रोक नहीं पाईं।

2003 से हुआ संघर्ष

उनकी जिंदगी का संघर्ष 2003 से शुरू हुआ। 2003 से वह बड़ी मुश्किलों से अपनी जीवनयापन कर रही हैं। बिनीता जैन ने कहा कि साल 2003 में उनके पति एक बिजनेस ट्रिप पर गए थे लेकिन फिर वो कभी वापस नहीं आए।

बिनीता जैन

आतंकवादियों ने किया अगवाह पति को

बिनीता जैन के पति को आतंकवादियों ने अगवाह कर लिया है। बिनीता जैन ने बताया है कि उन्हें बाद में पता चला कि उनके पति का आतंकवादियों ने अगवा कर लिया है। बिनीता जैन के परिवारवालों ने पति को ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन सारी कोशिशें नाकाम रहीं। लेकिन डेढ़ साल तक इंजतार करने के बाद भी वे वापस नहीं आए।

ट्यूशन पढ़ा कर कर रही जीवनयापन

उसके बाद से बिनीता जैन ट्यूशन पढ़ाकर जीवनयापन कर रही हैं। केबीसी में अपनी बात पूरी करते हुए कहा कि उन्होंने ट्यूशन पढ़ाने का काम 7 बच्चों से शुरू किया था। आज वह लगभग 125 बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं। वहीं अमिताभ बच्चन ने बिनीता जैन के इस संघर्ष को लेकर उनकी काफी तारीफ की और उनके अच्छे भविष्य की कामना भी की।

बिनीता जैन केबसी 10 की पहली करोड़पति महिला हैं।

बिनीता जैन को देखकर पता चलता है कि संघर्ष से हार ना मानने वाले के समाने किस्मत भी झुकती है। बिनीता करोड़पति बन गई।