ENG | HINDI

दुनिया की इस सबसे खतरनाक जगह को कहा जाता है ‘मौत का जंगल’

मौत का जंगल

मौत का जंगल – दुनियाभर में ऐसी कई जगहें जहां पर जाने के बाद कभी इंसान वापिस लौटकर नहीं आ पाता है।

आपने भी ऐसी कई भूतिया जगहों के बारे में सुना ही होगा जहां पर जाने के बाद किसी इंसान के लौटने की खबर नहीं आई।

कहा जाता है कि ऐसी जगहों पर कुछ खास तरह की शक्‍तियां वास करती हैं जो इंसानों के हस्‍तक्षेप को बिलकुल पसंद नहीं करती हैं और अगर इनके क्षेत्र में कोई इंसानी गतिविधि होती है तो ये उन लोगों की जिंदगी को ही खत्‍म कर देते हैं।

जी हां, आज हम आपको दुनिया की एक ऐसी ही सबसे खतरनाक जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से कभी कोई इंसान जिंदा लौटकर वापिस नहीं आया। भले ही आज इंसान चांद पर पहुंच गया हो और मंगल पर घर बनाने की सोच रहा हो लेकिन फिर भी उसकी खुद की धरती पर कुछ ऐसी जगहें हैं जहां पर वो खुद को सुरक्षित नहीं रख सकता है।

तो चलिए जानते हैं दुनिया की इस सबसे खतरनाक जगह के बारे में जिसे मौत का जंगल कहते है और जहां से आज तक कोई भी इंसान जिंदा वापिस नहीं लौटा है।

मौत का जंगल –

दक्षिण अमेरिका के जंगल

इस जगह का नाम अमेजॉन के जंगल हैं जोकि दक्षिण अफ्रीका में स्थित है। 50 लाख वर्गमील में फैला ये जंगल इंसानों के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है। इस जंगल में खतरनाक और जानलेवा सांप, जानवर और रेप्‍टाइल्‍स भरे पड़े हैं।

कहा जाता है कि इस जंगल में ना सिर्फ जानलेवा जानवर रहते हैं बल्कि यहां पर दुनिया के सबसे खतरनाक कबीलों के आदिवासी भी रहते हैं जिन्‍हें अपनी दुनिया में इंसानों का आना बिलकुल भी पसंद नहीं होता है। अगर कोई इनके क्षेत्र में कदम भी रखता है तो ये उसे देखते ही गोली मार देते हैं। इस कबीले के लोग इंसानों को अपनी दुनिया के लिए खतरा मानते हैं और इसीलिए उन्‍हें देखते ही उसकी सांसे रोक देते हैं।

मौत का जंगल – इन आदिवासियों के डर से कोई खोजकर्ता भी यहां जाना नहीं चाहता है। सभी के बीच इन्‍हें लेकर खौफ बैठ गया है। जैसा कि हमने बताया कि यहां पर इंसानों को जाने में डर लगता है और अब तक यहां से कोई भी लौटकर नहीं आया है, इस वजह से अमेजॉन के जंगलों और यहां रहने वाले आदिवासियों के बारे में ज्‍यादा जानकारी उपलब्‍ध नहीं है। अब तक कई खोजकर्ताओं की जान इस जंगल में जा चुकी है।

इस जंगल में ऐसे खतरनाक जानवर पाए जाते हैं जो दुनिया में कहीं और देखने को भी नहीं मिलते। एनाकोंडा जैसे सांपों की प्रजातियां अमेजॉन के जंगलों में ही देखने को मिलती है।

इस तरह ये जंगल इंसानों के लिए दोगुना खतरनाक बन जाता है। किस्‍मत ने साथ दिया और आप जंगल के जानवरों से बच भी गए तो आपको यहां रहने वाले कबीलाई आदिवासी मार डालेंगें। इसलिए किसी भी हाल में कोई भी इंसान इस जंगल में कदम तक नहीं रखना चाहता है और वैसे भी अब तक जो कोई भी यहां गया है उसे मौत ही मिली है।

मौत का जंगल – अमेजॉन के जंगल का आतंक सिर्फ अमेरिका ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फैला हुआ है।