ENG | HINDI

ये है ब्वॉयफ्रेंड की इरीटेटिंग हरकतें जिनसे परेशान होती है हर गर्लफ्रेंड, जानिए कौन सी हैं ये आदतें

ब्वॉयफ्रेंड की इरीटेटिंग हरकतें

ब्वॉयफ्रेंड की इरीटेटिंग हरकतें – लड़के और लड़कियों की आदते अलग होती हैं, रहन-सहन के तरीके अलग होते हैं, पसंद-नापसंद अलग होती है, चीज़ों के बारे में नज़रिया अलग होता है, बातों को सोचने का तरीका अलग होता है, लाइफ को देखने का नज़रिया अलग होता है या अगर यूं कहा जाएं कि एकदम उलट होता है तो भी ग़लत नहीं होगा।

पर अपोजिट अट्रैक्ट्स वाली थ्योरी को अपनाते हुए ये दोनों एक-दूसरे की तरफ खिंचे चले आते हैं लेकिन बाद में यही अलग आदतें, अलग रवैया और अलग नेचर ही दोनों के बीच झगड़े का कारण बनता है।

कईं बार लाइफ को देखने के इस अलग नज़रिये के चलते ही दोनों एक-दूसरे को समझ नहीं पाते हैं। जहां लड़कों की कुछ बातें लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं आती तो वहीं लड़कियों की कुछ बातों से लड़के इरिटेट हो जाते हैं।

चलिए आपको बताते हैं कि ब्वॉयफ्रेंड की इरीटेटिंग हरकतें – लड़कों की वो कौन सी बातें होती हैं जो लड़कियों को सबसे ज्यादा इरिटेटिंग लगती हैं।

ब्वॉयफ्रेंड की इरीटेटिंग हरकतें –

१ – कईं बातों में से एक ही बात का जवाब देना

लड़कों में ये बहुत ही खराब आदत होती है कि वो कईं सारी बातें सुन तो लेते हैं लेकिन जवाब उनमें से सिर्फ एक-दो बातों का ही देते हैं। लड़कों की इस आदत से लड़कियां बहुत इरिटेट होती हैं।

२ – सॉरी बोलने में मेल ईगो का बीच में आना

अक्सर ऐसा देखा गया है कि अपनी ग़लती मानने और सॉरी बोलने में लड़कों की मेल ईगो बीच में आ जाती है। वो चाहते हैं कि अगर वो ग़लत भी हैं तो बस बात को रफा-दफा कर दिया जाए और ज्यादा सवाल-जवाब ना किए जाएं ना ही उनसे सॉरी एक्सपेक्ट किया जाए, ये आदत भी लड़कियों को कुछ खास पसंद नहीं आती।

३ – मेल फ्रेंड्स के बारे में बात करने पर मुंह बिगाड़ना

लड़के अक्सर लड़कियों के दोस्तों के बारे में बातें ज्यादा वक्त तक नहीं सुनते और चिढ़ने लगते हैं। अगर लड़कियां मेल फ्रेंड्स के साथ अपने हैंगआउट को अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ डिस्कस करती हैं तो वो कोई दिलचस्पी नहीं दिखाते हैं।

हर काम के लिए उन्ही पर डिपेंडेट रहना- लड़के अपने छोटे-छोटे से कामों में भी लड़कियों की मदद एक्सपेक्ट करते हैं। वो घर का छोटा-मोटा काम, अपनी चीज़ों को जगह पर रखना, इस सब की उम्मीद अपनी फीमेल पार्टनर से ही रखते हैं जो लड़कियों के इरिटेशन कारण बनता है।

४ – उनके इमोशन्स को ना समझना

लड़के, लड़कियों के इमोशन को नहीं समझते हैं। उनके उदास होने पर वो उन्हे चियरअप करने की कोशिश तो करते हैं लेकिन उन्हे सही ढंग से समझा नहीं पाते हैं।

५ – बातों का सही ढंग से ना समझना

लड़के छोटी से छोटी बात समझने में भी बड़ा वक्त लगा देते हैं। किसी सीधी सी बात का गलत या उलटा मतलब निकालने में भी उन्हे ज़रा भी वक्त नहीं लगता।

ये है ब्वॉयफ्रेंड की इरीटेटिंग हरकतें – तो लड़के समझ जाइए और संभल भी जाइए, क्योंकि अगर आपकी मोहतरमा यूं ही आपसे नाराज़ होती रही तो कहीं आपको दिक्कत ना हो जाए। इन बातों को ध्‍यान में रखकर आप अपनी गर्लफ्रेंड को खुश रख सकते हैं और इस तरह आपकी जिंदगी और लव लाइफ भी मज़े में बीत जाएगी।